सी. जी. प्रतिमान न्यूज :
सरगुजा 26 फरवरी / जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में बोलेरो-कंटेनर के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। इस हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया है। उन्होंने सरगुजा जिला प्रशासन को घायलों को त्वरित इलाज के लिए बेहतर चिकित्सकीय व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम विशुनपुर प्लांट के पास मुख्य मार्ग NH43 पर यह घटना हुई है। महाशिवरात्रि के पर्व पर श्रद्धालु किलकिला शिव मंदिर के दर्शन करने के लिए गए थे। यहां से सभी रेवापुर-सखौली लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रक और श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो के बीच भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में 11 से ज्यादा लोग सवार थे।
हादसे में मासूम समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही अन्य लोगों को मामूली चोटें आई है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कंटेनर में आग लगा दी। सूचना के बाद सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची है। मृतकों के शव और सभी घायलों को सीएचसी सीतापुर लाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


मुख्यमंत्री साय ने घायलों के बेहतर चिकित्सकीय व्यवस्था के दिए निर्देशसरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में बोलेरो-कंटेनर के बीच हुई सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत दुःखद है। हादसे में 6 लोगों के आंशिक रूप से घायल होने की भी खबर है।
सरगुजा जिला प्रशासन द्वारा घायलों को त्वरित इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रशासन को बेहतर चिकित्सकीय व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने व घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

