Saturday, April 19, 2025
41.4 C
Delhi
Saturday, April 19, 2025
spot_img
Homeक्राइमसोशल मीडिया में वीडियो हो रहा वायरल-एक चोर बेश्कीमती सामानों को छोड़कर...

सोशल मीडिया में वीडियो हो रहा वायरल-एक चोर बेश्कीमती सामानों को छोड़कर सिर्फ महिलाओं के अंडरगार्मेंटस ही चुरा रहा है ।

-सोशल मीडिया में वीडियो हो रहा वायरल
-एक चोर बेश्कीमती सामानों को छोड़कर सिर्फ महिलाओं के अंडरगारमेंटस चुरा रहा है। चोरी की इस घटना के बाद पीडि़त महिलाएं………


रायपुर। आजतक के आप ने चोरी की कई वारदातों के बारे में सुना होगा। लेकिन छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में एक ऐसी चोरी की घटना सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। एक चोर बेश्कीमती सामानों को छोड़कर सिर्फ महिलाओं के अंडरगारमेंटस चुरा रहा है। चोरी की इस घटना के बाद पीडि़त महिलाएं शर्म की वजह से शिकायत भी नहीं कर रही है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये चोर कौन है और आखिर महिलाओं के अंडरगारमेंट्स क्यों चुरा रहा है। दरअसल, इन दिनों कोंडागांव, केशकाल के बोरगांव क्षेत्र में चड्डी चोर का आतंक मचा हुआ है। महिलाएं जैसे ही कपड़े धोने के बाद बाहर सुखा रही है, वैसे ही एक चोर आता है और महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुरा कर फरार हो जाता है। महिलाएं रोज-रोज की चोरी की घटनाओं से काफी आक्रोशित है। साथ ही लोक लाज के भय से पुलिस में शिकायत भी करने से बच रही है।वहीँ, इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। चोर एक मोटरसाइकल में आया और बाइक खड़ी कर पहले तो इधर उधर देखा और फिर मौका मिलते ही महिलाओं के अंडरगारमेंटस चुराकर फरार हो गया। यह वीडियो सोशल मीडिया में अब जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही कोंड़ागांव के लोग इस घटना के बाद से आक्रोशित नजर आ रहे है। लोगों ने पुलिस से मांग की है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular