Wednesday, April 9, 2025
41.2 C
Delhi
Wednesday, April 9, 2025
spot_img
Homeक्राइमछत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद पनपने से लेकर अब तक की...

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद पनपने से लेकर अब तक की सबसे भीषण मुठभेड़ शुक्रवार को नारायणपुर- दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर हुई ।

बीजापुर4 अक्टूबर / छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद पनपने से लेकर अब तक की सबसे भीषण मुठभेड़ शुक्रवार को नारायणपुर- दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर हुई है। शुक्रवार को सीएम विष्णुदेव साय के बस्तर दौरे के बीच ही मुठभेड़ में अब तक 30 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। इन सभी 30 नक्सलियों के शव सुरक्षाबलों ने बरामद कर लिए हैं। बड़ी संख्या में हथियारों के भी बरामद होने की खबर है। अब भी जारी है मुठभेड़ और बढ़ सकती है मारे गए नक्सलियों की संख्या।

उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच शुक्रवार को दोपहर से ही भीषण मुठभेड़ चल रही है। नक्सलियों के 30 शवों के साथ बड़ी संख्या में ऑटोमेटिक हथियार बरामद किया गया है। मारे गए 30 नक्सलियों में से कुछ के बड़े कैडर के होने की बात कही जा रही है। फिलहाल मुठभेड़ अभी भी चल रही है।

एसपी गौरव राय ने की पुष्टि

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ नारायणपुर- दंतेवाड़ा की सीमा पर चल रही है। रुक-रुक कर दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार सभी जवान सुरक्षित है। एसपी गौरव राय ने इसकी पुष्टि की है। दंतेवाड़ा- नारायणपुर पुलिस संयुक्त अभियान चला रही है।

सीएम बोले- जवानों को मिली कामयाबी सराहनीय

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में अब तक की सबसे बड़ी मुठभेड़ पर CM साय ने ट्वीट किया है। उनहोंने लिखा है कि, जवानों को मिली यह बड़ी कामयाबी सराहनीय है। उनके हौसले और अदम्य साहस को नमन करता हूं। नक्सलवाद के खात्मे के लिए शुरू हुई हमारी लड़ाई अब अपने अंजाम तक पहुंचकर ही दम लेगी। इसके लिए हमारी डबल इंजन सरकार दृढ़ संकल्पित है। प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular