Thursday, April 17, 2025
34.5 C
Delhi
Thursday, April 17, 2025
spot_img
Homeखेलनवगठित जीवनदीप समिति के सदस्यगण शनिवार को जिला अस्पताल में अपना...

नवगठित जीवनदीप समिति के सदस्यगण शनिवार को जिला अस्पताल में अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

दुर्ग। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के संयोजकत्व में जिला कोर कमेटी द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार जिला प्रभारी मंत्री और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग जिला चिकित्सालय की जीवनदीप समिति में कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भाजपा नेता विजय ताम्रकार, समाजसेवी प्रमोद वाघ, ऋषि यादव की नियुक्ति की है।

तथा सामान्य सभा सदस्य के रूप में भाजपा नेता प्रमोद नेमा, रोशनी फत्ते साहू, समाज सेवी दिनेश मरोटी, लिकेश्वर देशमुख को मनोनीत किया है। नवगठित जीवनदीप समिति के सदस्यगण शनिवार को जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, जिला भाजपा महामंत्री सुरेन्द्र कौशिक, जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाध्ये एवं दिलीप साहू की उपस्थिति में प्रातः 11:30 बजे जिला अस्पताल में अपना पदभार ग्रहण करेंगे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular