Saturday, April 26, 2025
34.1 C
Delhi
Saturday, April 26, 2025
spot_img
Homeज़रा हटकेभाजपा युवा मोर्चा अहिवारा मंडल अध्यक्ष प्रवेश शर्मा के नेतृत्व में चांदनी...

भाजपा युवा मोर्चा अहिवारा मंडल अध्यक्ष प्रवेश शर्मा के नेतृत्व में चांदनी चौक मुरमुन्दा के द्वारा जम्मू पहलगाम में हुए निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या के विरोध में आतंकवादी का किया गया पुतला दहन।

सी.जी.प्रतिमान न्यूज: पन्ना लाल यादव

अहिवारा/ मुरमुन्दा भाजपा मंडल के तत्वाधान में आतंकवाद का पुतला फूंकाकर किया जमकर विरोध शहीदों को दीप जलाकर दी गई श्रद्धांजलि

अहिवारा 26 अप्रैल / भिलाई भाजपा जिला अध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन के निर्देशानुसार, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा के मार्गदर्शन व अहिवारा/मुरमुन्दा मंडल अध्यक्ष कुमन लाल साहू व रामजी निर्मलकर की सहमति से भाजपा युवा मोर्चा अहिवारा मंडल अध्यक्ष प्रवेश शर्मा के नेतृत्व में चांदनी चौक मुरमुन्दा के द्वारा जम्मू पहलगाम में हुए निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या के विरोध में आतंकवादी का पुतला दहन किया गया। तत्पश्चात पहलगाम नरसंहार के बलिदानियों को दीप जलाकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि आतंकवादी भेष बदलकर आए ओर इस घटना को अंजाम दिए, हमारे देश के 27 नागरिकों की हत्या का बदला लिया जाएगा। देश का नेतृत्व श्री नरेंद्र मोदी जी के हाथ में है, आतंकियों को यह नहीं भूलना चाहिए।

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि जिस पीकर से पर्यटकों से उनका धर्म पूछकर हत्या की गई, यह बहुत ही दुखद है। हम हमेशा से मानते रहे है कि आतंकवाद का धर्म नहीं होता, किन्तु आतंकियों ने अपने कृत्यों से बता दिया कि आतंक का भी धर्म होता है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने की आजादी के बाद पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई, बड़ी संख्या में आवागमन बढ़ा, किंतु आतंकियों द्वारा जो शांति भंग की है, उसका मुंहतोड़ जवाब देने का समय आ गया है,
देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री जी से देश की जनता कड़ी कार्यवाही चाहती हैं।

पुतला दहन और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, महामंत्री प्रेमलाल साहू, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, मुरमुन्दा भाजपा मंडल अध्यक्ष कुमनलाल साहू, संयोजक जनकलाल साहू, जिला कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण कुमार खेलवर, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंद्रभान पाटिल, जिला उपाध्यक्ष सुधाकर बारले, अहिवारा मंडल मंत्री रामायण द्विवेदी, मन्नू लाल साहू, भाजपा वरिष्ठ नेता अशोक जैन, प्रेमलाल साहू, जयराम धीवर, संतन यादव, भाजपा युवा मोर्चा अहिवारा मंडल अध्यक्ष प्रवेश शर्मा, महामंत्री व सभापति एवं जनपद सदस्य नागेश साहू, उपाध्यक्ष परमानंद सिंह राजपूत, अरुण शर्मा, अन्य पिछड़ा मोर्चा अहिवारा मंडल अध्यक्ष होरी लाल चक्रधारी, महिला मोर्चा अहिवारा मंडल अध्यक्ष सरिता वर्मा, महामंत्री यमुना साहू उपाध्यक्ष लक्ष्मी देवांगन, पूर्व जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष हरि वर्मा, पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोमकांत वर्मा, तुषार देवांगन, युवा मोर्चा भोजराज साहू, युवा मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी रोशन साहू, ऋषभ साहू, भोजेश्वर साहू, मुरमुन्दा पूर्व सरपंच परमानंद साहू, अछोटी सरपंच हीरालाल मारकंडे, गोढ़ी उपसरपंच योगेंद्र साहू, पुरुषोत्तम यादव भाजपा युवा मोर्चा भिलाई जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा आदि जनप्रतिनिधि एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular