Monday, April 7, 2025
29.1 C
Delhi
Monday, April 7, 2025
spot_img
Homeज़रा हटकेजामुल थाना क्षेत्र में शनिवार को नगर पालिका जामुल राम मंदिर वार्ड...

जामुल थाना क्षेत्र में शनिवार को नगर पालिका जामुल राम मंदिर वार्ड -8 लेवर केम्प के भाजयुवा मोर्चा जामुल मंडल युवा नेता की सर्पदंश से मौत ।

पन्ना लाल यादव –

सी0जी0 प्रतिमान न्यूज :

जामुल 20जलाई / जामुल थाना क्षेत्र में शनिवार को नगर पालिका जामुल राम मंदिर वार्ड -8 लेवर केम्प जामुल के व्यक्ति की सर्पदंश से मौत हो गई।

मृतक घर पर पलंग में सोया हुआ था जहां चढकऱ करैत सांप ने डस लिया। इस दौरान घर पर उसकी पत्नी व दो बच्चे भी थे। आनन फानन में युवक को पहले शास्त्री अस्पताल सुपेला लेकर गए और उसके बाद उसे शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरा परिवर सदमें हैं।

वहीं सुबह सर्प मित्र अजय चौधरी ने घर पहुंचकर सांप का रेस्क्यू किया।मिली जानकारी के अनुसार भाजयुवा मोर्चा जामुल मंडल के नेता राम मंदिर वार्ड नंबर 8 लेवर केम्प निवासी तुलाराम सिन्हा की सर्प दंश से मौत हो गई। शुक्रवार रात को खाना खाने के बाद वह कमरे में पलंग पर सोया था। वहीं उसकी पत्नी भुवनेश्वरी सि न्हा,पुत्र रेवेंद्र सिन्हा (1&) व छोटा पुत्र देवेंद्र सिंहा (11) नीचे सोये हुए थे। आधी रात के बाद लगभग 1 बजे कमरे में करैत सांप घुसा और दीवान पर चढकऱ तुलाराम को डस लिया। सांप काटने से तुलाराम की चीख निकल गई और यह सुन पत्नी और बच्चे जाग गए। सांप को देखकर सभी सहम गए और कमरे से बाहर निकल गए। इसके बाद आसपास के लोगों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने मिलकर तुलाराम को सुपेला शास्त्री अस्पताल पहुंचाया। जहां पर तुलाराम की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो उसे शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान 20जुलाई शनिवार सुबह 6 बजे तुलाराम सिन्हा की मौत हो गई। घटना के बाद घर वालों ने सुबह 7 बजे दीवान पलंग में छिपे 4 फीट लम्बे करैत सांप का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular