Tuesday, April 8, 2025
31.4 C
Delhi
Tuesday, April 8, 2025
spot_img
Homeप्रदेशनगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आठ मार्च...

नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आठ मार्च को विवेकानंद सभागार में आयोजित ।

दुर्ग 8 मार्च / नगर पालिक निगम द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आठ मार्च को विवेकानंद सभागार में 12.00 बजे आयोजित है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती रजनी विजय बघेल,विशेष अतिथि श्रीमती रेणुका गजेंद्र यादव, श्रीमती पूजा ललित चन्द्राकर, श्रीमती गौरी सुरेन्द्र कौशिक की उपस्थिति में किया जाएगा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर महापौर श्रीमती अलका बाघमार के मंशानुरूप अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजन होने जा रहा है।

कार्यक्रम को लेकर आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा विभागीय अधिकारी के साथ आठ मार्च को होने वाले महिला दिवस कार्यक्रम को लेकर बैठक आहुति किया गया। बैठक में उपायुक्त मोहेंद्र साहू,कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, आरके जैन,सहायक अभियंता गिरीश दीवान,स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,आरके बोरकर,शुभम गोइर,अभ्युदय मिश्रा,पंकज चंद्रवंशी सहित अन्य उपस्थित रहे। महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने अधिकारियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की तैयारियों के निर्देश दिए।
कार्यक्रम आठ मार्च को जेल तिराहा के सामने विवेकानंद सभागार में आयोजित किया जाएगा। बैठक में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular