Thursday, April 17, 2025
41.3 C
Delhi
Thursday, April 17, 2025
spot_img
Homeप्रदेशछत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अंतर्राष्ट्रीय महिला...

छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर की बड़ी घोषणा ।

रायपुर 8 मार्च / छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा है कि, जल्द ही महतारी वंदन योजना का पोर्टल खुलेगा। नए हितग्राही पोर्टल में अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगी। वहीं आज योजना की 13 वीं किश्त भी जारी होगी। 

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि, यह योजना महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस योजना से महिलाओं की जरूरतें पूरी हुईं। महिलाएं सशक्त हुई और उनके चेहरे में मुस्कान आई। उन्होंने आगे कहा कि, जल्द ही महतारी वंदन योजना का पोर्टल खुलेगा जिसमें नए हितग्राही अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। हमारी सरकार में किसी के साथ भी अन्याय नहीं होगा। इस योजना से विपक्ष को डर है इसलिए वे लगातार इस पर सवाल उठा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular