Sunday, April 20, 2025
37.3 C
Delhi
Sunday, April 20, 2025
spot_img
Homeप्रदेशदया सिंह ने एसपी शुक्ला का शाल श्रीफल भेंट कर किया...

दया सिंह ने एसपी शुक्ला का शाल श्रीफल भेंट कर किया सम्मान ।

भिलाई नगर: 17 जुलाई / छत्तीसगढ़ की साय सरकार अपराध मुक्त प्रदेश की दिशा में कदम बढ़ा चुकी है। इस पर लगातार काम हो रहा है। भिलाई दुर्ग में गुंडे बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान सराहनीय है। गुंडे बदमाशों में कानून का खौफ है। जो शानदार है।
यह बातें बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष और नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने कही है। दरासल, दया सिंह ने एसपी जितेंद्र शुक्ला से मुलाकात की और गुंडो के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के लिए पुलिस प्रशासन की सराहना की।
दया सिंह ने एसपी शुक्ला का शाल श्रीफल से सम्मान भी किया। दया ने एसपी से निवेदन किया है कि यह कार्रवाई निरंतर चलनी चाहिए। गुंडो के खिलाफ इसी तरह अभियान जारी रखें। कानून का खौफ लोगों में होना चाहिए। साथ ही विश्वास और भरोसा दोनों कायम रहना चाहिए।
पिछले एक सप्ताह के भीतर दुर्ग भिलाई में जो कार्रवाई पुलिस प्रशासन ने की है वह सराहनीय है। लोगों का भरोसा और विश्वास पहले से पुलिस प्रशासन पर बढ़ा है। साथ ही छत्तीसगढ़ की साय सरकार पहले ही कह चुकी है अपराध मुक्त प्रदेश बनाया जाएगा। इसके लिए हर संभव कोशिश और काम किए जाएंगे। दया सिंह ने छत्तीसगढ़ की साय सरकार का भी आभार माना है। सम्मान करने वाले विजेंद्र मिश्रा, प्रशांत कुमार, विनोद गुप्ता, नंदू गुप्ता,प्रमोद सिंह, मुकेश शर्मा प्रमोद नेताम आदि प्रमुख रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular