सी0जी0 प्रतिमान न्यूज:
अहिवारा 5अगस्त24 /अहिवारा नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रं. 03 में छत्तीसगढ़ का प्रमुख त्यौहार हरेली महोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि के रुप में राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा विधायक अहिवारा, नटवर लाल ताम्रकार अध्यक्ष नगर पालिका अहिवारा, रविशंकर सिंह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य , सतीश साहू विधायक प्रतिनिधि, लिमन साहू भाजपा मंडल अहिवारा अध्यक्ष, अनुज साहू सभापति नगर पालिका अहिवारा, दाऊ आनंद ताम्रकार भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, शिब्बु अग्रवाल पार्षद, अरूण बंजोर पार्षद, स्टालिन सामुवेल पार्षद, मीना जोशी पार्षद, हेमंत साहू पार्षद, राजिन्द्र सिहं पूर्व पार्षद, दिलहरण साहू अध्यक्ष साहू समाज अहिवारा आदि उपस्थित रहें।
मुख्यअतिथि राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाडा अहिवारा विधायक, नटवर ताम्रकार अध्यक्ष नगर पालिका अहिवारा एंव अतिथियों द्वारा कृषि कार्य में प्रयुक्त होने वाले पारम्परिक औजार , नांगर, रापा,कुदाली एवं कृषि यंत्रों की विधिवत पूजा-अर्चना कर हरेली त्योहार का शुभारंभ किया।


इस मौके पर राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाडा ने प्रदेश के किसानों समेत छत्तीसगढ़वासियों की ख़ुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की। पशुधन संरक्षण के संदेश के साथ अहिवारा विधायक एवं पालिका अध्यक्ष ने गाय को चारा खिलाया।
अतिथियो द्वारा नगर के किसानों का सम्मान किया गया। महिलाओं के द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिता, रस्सा खींच, खो-खो, मटका फोंड़, नारियल फेंक, कुर्सी दौड़, गीत, भावरा, फुगड़ी का प्रतियोगिता हुआ।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अहिवारा राजमहंत डोमनलाल ने अपने उद्धबोधन में कहा कि हम लगातार अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विकास में लगे हैं, अहिवारा नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत विकास के लिए राशि मेरे द्वारा दी गई है, जिसके बाद विधायक ने कहाँ की हरेली त्यौहार की परंपरा को जीवित रखना हम सब का कर्तव्य है।
नटवर लाल ताम्रकार अध्यक्ष नगर पालिका अहिवारा ने कहा कि कृषि मंत्री के तरफ से अहिवारा नगर पालिका परिषद को 85 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है, जिससे नगर में और विकास की रफ्तार बढ़ेगी।
बैलगाड़ी में निकली रैली
उद्बाधन पश्चात् किसानों द्वारा बैलगाड़ी में बालीका को छत्तीसगढ़ महतारी बनकार अतिथियों के साथ नगर भ्रमण किया गया जहा नगरवासीयों के लिए एक आकर्षण का केंद्र बना रहा। वही पालिका अध्यक्ष के निवास के सामने परिवार सहित छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर आरती उताकर गया।
जमकर थिरकते नजर आए पालिका अध्यक्ष, व पार्षद गण
हरेली रैली में राउत नाचा पार्टी के साथ पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार एवं पार्षद स्टालिन सामूवेल एवं भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति सदस्य दाऊ आनंद ताम्रकार किसानों के साथ थिरकते नजर आए.
इस अवसर पर मुख्यरूप से भाजपा मंडल अहिवारा पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण क्षत्रिय पवन जैन, राजा शर्मा, अभिषेक सिंह, राहुल चंदेल, ममता जंघेल, रौनक ताम्रकार, पुनिता रावत, ममता साहू, सारदा भट, कांग्रेस नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा नागमणि साहू,कृषक प्रतिनिधि कुंदन साहू, गायत्री साहू, किरण सोनी एवं नगरवासीय उपस्थित रहें।