Sunday, April 20, 2025
31.7 C
Delhi
Sunday, April 20, 2025
spot_img
Homeप्रदेशछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला दुर्ग इकाई ने निकाली तिरंगा यात्रा अभियान...

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला दुर्ग इकाई ने निकाली तिरंगा यात्रा अभियान रैली । श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला दुर्ग की तिरंगा यात्रा अभियान रैली में उमड़ी जिले भर के पत्रकारों की भीड़, तिरंगामय हुई दुर्ग शहर।

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला दुर्ग इकाई ने निकाली तिरंगा यात्रा अभियान रैली

अतिथि के रूप में दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर रैली में शामिल हुए

श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला दुर्ग की तिरंगा यात्रा अभियान रैली में उमड़ी जिले भर के पत्रकारों की भीड़, तिरंगामय हुई दुर्ग शहर

यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक तिरंगे का प्रचार-प्रसार करना है : जिला अध्यक्ष ललित साहू

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी के मार्गदर्शन में 14 अगस्त बुधवार को छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला दुर्ग इकाई के द्वारा “दुर्ग शहर के अग्रसेन चौक से लेकर पुराना बस स्टेशन तक” तिरंगा यात्रा अभियान रैली निकाली गई जिसमें सैकड़ों की संख्या में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिले भर के पत्रकार साथी शामिल हुए,

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव एवं दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर रैली पर शामिल हुए और पत्रकारों का उत्साह वर्धन किया

विधायक गजेंद्र यादव ने कहा दुर्ग जिला छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के समस्त पत्रकार साथी तिरंगा यात्रा अभियान रैली निकाले हैं जो की तारीफे काबिल है यह देश एवं समाज के लिए सकारात्मक संदेश है

इस तिरंगा यात्रा अभियान रैली में देश भक्ति गाने के साथ पत्रकार साथी डीजे की धुन में तिरंगा मय होते दिखाई दिया

इस तिरंगा यात्रा अभियान रैली में मुख्य रूप से प्रदेश सलाहकार राफेल थॉमस, दुर्ग संभाग महासचिव दिनेश पुरवार, जिला सलाहकार विरेंद्रपुरी गोस्वामी, नसीम फारुकी , लोकेश्वर सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष प्रदीप ताम्रकार, दुर्ग जिला अध्यक्ष ललित साहू, दुर्ग जिला महासचिव वैभव चंद्राकर, जिला सचिव मनोज देवांगन, मीडिया प्रभारी प्रशांत सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष खोमचंद देवांगन , सह सचिव रवि सेन , सह सचिव ऐश्वर्या नवरात्रि, रक्तदान ग्रुप मीडिया प्रभारी सोनल साहू,दुर्ग ग्रामीण प्रभारी राजेंद्र साहू, सांस्कृतिक कलां प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार शमशीर शिवानी ,अहिवारा ब्लॉक अध्यक्ष स्टालिन सामुवेल ,धंमधा ब्लॉक अध्यक्ष निकेत ताम्रकार ,अंडा – उतई ब्लॉक अध्यक्ष रोशन सिंह बम-भोले, वरिष्ठ पत्रकार वीना दुबे, वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर नौशाद अहमद सिद्दीकी,जस्सू बख्श, अंडा पत्रकार संजय साहू, इवेंट प्रभारी रितु नामदेव, अश्वनी जांगड़े, महेंद्र जांगड़े,ईश्वर साहू, नरेश कुमार विश्वकर्मा, कुंजलाल भारती, शैलेंद्र साहू, विवेक अग्रवाल,पवन साहू, दीपमाला सिंन्हा आदि सहित समस्त पदाधिकारी व सदस्य गण विशेष रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular