Saturday, April 19, 2025
31.5 C
Delhi
Saturday, April 19, 2025
spot_img
Homeप्रदेशछ0ग0 प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी का...

छ0ग0 प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी का निधन हो गया। उनके गृहग्राम पाऊवारा के मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। कमला देवी साहू को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। अंतिम संस्कार कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री , पूर्व मंत्री, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि एवं परिजन शामिल हुए।

दुर्ग : 9 सितम्बर / छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी (72 वर्षीया) श्रीमती कमला देवी साहू का रायपुर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान रविवार देर रात 12 बजे निधन हो गया । वे लंबे समय से अस्वस्थ थी।

सोमवार 9 सितम्बर को गमगीन माहौल में उनके गृहग्राम पाऊवारा के मुक्तिधाम ड उनका अंतिम संस्कार किया गया। कमला देवी साहू को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। अंतिम संस्कार कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री , पूर्व मंत्री,विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि समेत काफी संख्या में परिजन शामिल हुए।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी, भाभी कमला देवी साहू जी के निधन पर दुख व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि उनका जाना  समाज, परिवार के लिए बड़ी छति है इस दु:ख की घड़ी में ईश्वर समस्त परिवारजनों को आघात सहने की शक्ति दे। उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। अंतिम संस्कार में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज , पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्रकार, बालोद विधायक संगीता सिन्हा, डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता बघेल,विधायक संदीप साहू,अहिवारा विधायक डोमन कोर्सवाडा,पूर्व विधायक अरुण वोरा,

पूर्व विधायक लाभचंद बफाना, बी.डी कुरैशी, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल, रिसाली नगर निगम महापौर शशि सिन्हा,आर एन वर्मा, प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष टहल सिंह साहू, जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू, उपाध्यक्ष श्रम कल्याण बोर्ड केशव बंटी हरमुख, खुमान साव,डिकेंद्र हिरवानी,दुर्ग जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख सहित कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, सरपंच गण, जनपद सदस्य गण, ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारीगण, साहू समाज के  पदाधिकारी सहित काफी संख्या में गणमान्य जन शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular