Friday, April 18, 2025
30.5 C
Delhi
Friday, April 18, 2025
spot_img
Homeप्रदेशछत्तीसगढ़ में राशन कार्ड नवीनीकरण की तिथि को आगे बढ़ाई गई ...

छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड नवीनीकरण की तिथि को आगे बढ़ाई गई एक माह……… दयाल दास बघेल।

सी0जी0 प्रतिमान न्यूज :

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड नवीनीकरण की तिथि को आगे बढ़ाई जाएगी। मिली जानकरी के अनुसार नवीनीकरण की तारीख एक माह तक बढ़ाई जाएगी। पहले नवीनीकरण की अंतिम तारीख 31 अगस्त रखी गई थी। जिसके कारण 5 लाख लोग नवीनीकरण से चुक गए हैं।

दरअसल राशन कार्ड का नवीनीकरण किया जा रहा है। जिसकी अंतिम तारीख 31 अगस्त निर्धारित की गई थी लेकिन इसी बीच जानकारी देते हुए खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा की पांच लाख लोगों के राशन कार्ड का नवीनीकरण नहीं हो पाया हैं वहीं लोगों की सुविधा को देखते हुए राशन कार्ड नवीनीकरण की तारीख एक माह बढ़ाई जाएगी।

सरकार ने शुरू की धान खरीदी की तैयारी

सरकार ने इस साल के धान खरीदी की तैयारी शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक में इस साल 160 लाख मिट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही धान खरीदी के लिए बरादाने की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए है।खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा की सुचारु रूप से धान खरीदी करने के निर्देश दिए गए है। वहीं खरीदी की तारीख कैबिनेट की बैठक में तय की जाएगी।

बघेल ने कांग्रेस पर कसा तंज

खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने महिला कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर तंज कसते हुए कहा है कि, कांग्रेस का उदेश्य विरोध करना ही है। विरोध करने के पहले उन्हें अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। जो लोग भी अपराधी हैं उन पर FIR होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular