Monday, April 7, 2025
29.1 C
Delhi
Monday, April 7, 2025
spot_img
Homeप्रदेशछत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी नीतिन नबीन 26 सितम्बर गुरुवार को पहुंचे राजधानी...

छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी नीतिन नबीन 26 सितम्बर गुरुवार को पहुंचे राजधानी रायपुर ।

सी0 जी0 प्रतिमान न्यूज :

रायपुर। छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी नीतिन नबीन 26 सितम्बर गुरुवार को राजधानी रायपुर पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस की न्याय यात्रा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने पहले जनता के साथ अन्याय किया और अब घटनाओं को बड़ी घटना बताकर उकसाने का काम कर रही है। जो भी घटनाएं हुई है, उनके दोषियों पर कार्रवाई कर रहे हैं। हम लोग बचाने वाले लोग नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि, पहले कांग्रेस अपराधियों को सीएम हाउस में संरक्षण देती थी। कांग्रेस ने जनता के साथ पांच साल अन्याय किया पहले उसका हिसाब दें। सरकार को अस्थिर करने की साजिश पर श्री नबीन ने कहा कि, किस तरह से खेल चल रहा है और बलौदा बाजार की घटना जिसमें कांग्रेस के विधायक इंवॉल्व है ।

राहुल गांधी विदेश जाकर आरक्षण खत्म करने की बात करते हैं

बीजेपी प्रभारी श्री नबीन ने आगे कहा कि, जो लोग आरक्षण की दुहाई देते थे। लेकिन उनके नेता राहुल गांधी विदेश जाकर आरक्षण खत्म करने की बात करते हैं। ये लोग देश विरोधी ताकतों के साथ चाय की चुस्की लेते हैं। ये क्या न्याय यात्रा निकालेंगे?

राष्ट्रीय अध्यक्ष सदस्यता की चिंता करते हैं

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि, राष्ट्रीय अध्यक्ष सदस्यता की चिंता करते हैं। यह भारतीय जनता पार्टी के काम करने का तरीका है। निगम मंडल की नियुक्ति को लेकर श्री नबीन ने कहा कि, निगम मंडल की सूची समय पर आएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular