Monday, April 7, 2025
29.1 C
Delhi
Monday, April 7, 2025
spot_img
Homeप्रदेशछत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय सरकार ने राज्य के शासकीय कर्मचारियों को...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय सरकार ने राज्य के शासकीय कर्मचारियों को दीपावली पर दी है बड़ी सौगात ।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय सरकार ने राज्य के शासकीय कर्मचारियों को दीपावली पर बड़ी सौगात दी है। सीएम साय ने महंगाई भत्ता 4% बढ़ाने की घोषणा की है। इसके साथ ही अब महंगाई भत्ता 46% से बढ़ाकर 50% कर दी गई है। वहीं कर्मचारी फेडरेशन ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि, महंगाई भत्ता एक जनवरी 2024 से स्वीकृत होनी चाहिए।

50% मिलेगा महंगाई भत्ता

राज्य के सरकारी कर्मचारी लंबे समय से लगातार सरकार से महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे थे। कर्मचारियों का कहना था, कि राज्य और केंद्र के कर्मचारियों को अलग-अलग महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। जबकि मंहगाई सबके लिए बराबर है, सभी कर्मचारियों को एक जैसा मंहगाई भत्ता दिया जाना चाहिए। वहीं अब कर्मचारियों का डीए में बढ़ोतरी को लेकर इंतजार ख़त्म हुआ।

सीएम साय ने ट्वीट कर दी जानकारी

DA में हुई बढ़ोत्तरी को लेकर सीएम साय ने ट्वीट में लिखा कि, प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के हित में दीपावली के पूर्व बड़ा निर्णय लेते हुए हमने उनके मंहगाई भत्ता को 46% से बढ़ाकर 50% किए जाने का निर्णय लिया है। हम सबको साथ लेकर सबका विकास करने की अपनी नीति पर अटल हैं। हमारे कर्मचारी परिवार को हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular