Sunday, April 20, 2025
29.8 C
Delhi
Sunday, April 20, 2025
spot_img
Homeप्रदेशरायपुर 25 अक्टूबर को एयरपोर्ट छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का...

रायपुर 25 अक्टूबर को एयरपोर्ट छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राज्यपाल रमेन डेका और सीएम विष्णुदेव साय ने एयरपोर्ट में किया स्वागत ।

रायपुर 25 अक्टूबर /छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राज्यपाल रमेन डेका और सीएम विष्णुदेव साय ने एयरपोर्ट में स्वागत किया। इस दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल, डिप्टी सीएम अरुण साव भी स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। राष्ट्रपति मुर्मू एयरपोर्ट से सीधे एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हो गई हैं। वहीं इस दौरान एयरपोर्ट से एम्स तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले। सुरक्षा में 1 हजार से अधिक जवान तैनात किए गए हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू एम्स और एनआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन परिसर में सरगुजा प्रखण्ड का लोकार्पण करेंगी। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू कल 26 अक्टूबर को रायपुर के जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने के साथ करेंगी। साथ ही आईआईटी भिलाई और पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस और आयुष यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

president draupadi murmu
राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए राज्यपाल डेका और सीएम साय
राष्ट्रपति के हाथों जारी होगी महतारी वंदन योजना की राशि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों महतारी वंदन योजना की राशि जारी होगी। दिवाली से पहले महतारी वंदन की राशि जारी होगी। राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन की 9वीं किश्त जारी करेंगी। 9वीं किश्त की राशि 651.37 करोड़ रूपए रिमोट बटन दबाकर उनके बैंक खातों में ऑनलाईन अंतरित करेंगी। पुरखौती मुक्तांगन में आज शाम राशि जारी करेंगी। महतारी वंदन योजना के तहत 5227 करोड़ रूपए की आर्थिक मदद दी जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular