Monday, April 7, 2025
26.3 C
Delhi
Monday, April 7, 2025
spot_img
Homeप्रदेशछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता से...

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता से लूटपाट पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कसा तंज ।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता से लूटपाट पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने तंज कसा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर श्री बघेल ने लिखा है, लीजिए.. अब भाजपा के एक और पदाधिकारी “सुशासन” के शिकार हो गए हैं।

उल्लेखनीय है कि, रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र में चाकूबाजी और लूट की वारदात सामने आई है। भाजयुमो के नेता से चाकू की नोक पर लूटपाट की गई। विरोध करने पर बदमाशों ने भाजयुमो नेता के दो साथियों पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजयुमो नेता आकाश तिवारी जांजगीर- चांपा का ग्रामीण उपाध्यक्ष है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। 

tweet

बघेल ने कुछ ऐसे कसा तंज

अब इसी घटना को लेकर पूर्व सीएम ने छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। श्री बघेल ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर लिखा- लीजिए.. अब भाजपा के एक और पदाधिकारी “सुशासन” के शिकार हो गए हैं। राजधानी रायपुर में डीडी नगर थाना क्षेत्र में भाजयुमो नेता से लूटपाट की खबर मिली है। चाकू की नोक पर हुई इस लूटपाट का विरोध करने पर भाजयुमो नेता के दो साथियों पर चाकू से हमला किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular