toto
सी जी प्रतिमान न्यूज
रायपुर। सड़कों पर खुले में घुमने वाले बेसहारा गोवंशों की सुरक्षा एवं दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए साय सरकार छत्तीसगढ़ में गोवंश अभ्यारण्य योजना ले कर आ रही है। विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को इस संदर्भ में कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए हैं।
राज्य में पशुधन विकास विभाग, पंचायत, राजस्व, और वन विभाग के समन्वय से गोवंश अभ्यारण्य संचालित करने की योजना है। इसके क्रियान्वयन से सड़कों पर भूखे प्यासे भटकने वाले गोवंश को न केवल नियमित आहार मिल सकेगा बल्की उनकी देखभाल और चिकित्सकीय सेवा सुविधा उपलब्ध होगी। गोवंश अभ्यारण्य पशुधन के लिए उचित रहवासी वातावरण से परिपूर्ण होगी।
गौरतलब है सड़कों पर घुम रहे बेसहारा पशुधन न केवल यातायात के लिए बाधा बन रहे हैं। भूख से बेहाल पशुधन द्वारा कुड़ा करकट एवं पोलिथिन इत्यादि के खाने से उनके स्वास्थ्य पर भी प्रतिकुल प्रभाव पड़ता है , गोवंश अभयारण्य योजना इसे रोकने की दिशा में सकारात्मक कदम साबित होगी ।
मुख्य मंत्री बिष्णुदेव साय ने कहा है कि ठोस कार्य योजना के माध्यम से भ्रष्टाचार मुक्त, सेवा सुरक्षा, और संवर्धन ध्येय वाक्य लेकर प्रदेश में स्वामी विहीन पशुधन के लिए गोवंश अभयारण्य की रुप रेखा बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं।
प्रस्तावित योजना लागू होने पर न केवल सड़कों पर भूखे प्यासे भटकने वाले गौवंश को नियमित आहार, देखभाल और चिकित्सकीय सुविधा मिलेगी बल्की दुर्घटनाओं पर भी लागम लगेगी।
उप मुख्य मंत्री विजय शर्मा……..
गोवंश अभ्यारण्य योजना बनाने की घोषणा पर उप मुख्य मंत्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री बिष्णुदेव साय से मिलकर इसके लिए बधाई एवं धन्यवाद दिये।
उप मुख्य मंत्री ने कहा कि यह बताते हुए मुझे बहुत हर्ष हो रहा है कि बिष्णुदेव साय सरकार गौवंश की सुरक्षा देखभाल और सड़कों पर घुमने वाले बेसहारा गौवंशो की सुरक्षा के लिए गोवंश अभ्यारण्य बनायेगी।इससे निश्चित ही सड़कों पर भूखे प्यासे भटकने वाले बेसहारा गोवंशों को नियमित आहार, देखभाल और चिकित्सकीय सुविधा मिलेगी वरन दुर्घटनाओं पर भी लगाम लगेगी।