(सी जी प्रतिमान न्यूज)
दुर्ग। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुम्हारी में जिला स्तरीय योग ओलाम्पियड चयन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।जिसमें शास.उच्चतर तेलीगुंडरा व माध्यमिक विद्यालणय विकासखण्ड पाटन के बच्चे प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए ।
प्रतियोगिता में माध्यमिक विभाग से भाविका देवांगन, टोमानशिक पटेल व नंदिनी विश्वकर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए,सम्भाग हेतु अपना स्थान सुनिश्चित किया।
इस अवसर पर प्रधानपाठक एम.एल.वर्मा, योग प्रभारी खिलेंद्र साहू , प्रीति बाली, परवेज़ ठाकुर, व्यायाम शिक्षक कौशलेंद्र पटेल, सहायक ब्लाक शिक्षा अधिकारी धमधा श्रीमती सुनीता देवांगन आदि प्रमुख रुप में से उपस्थित रहे।
बच्चों की उपलब्धि पर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पाटन प्रदीप महिलांगे, बी.आर.सी.खिलावन चोपड़िया, ओ.पी.सिंह प्राचार्य,जैनेन्द्र गंजीर संकुल समन्वयक, विद्यालय के सरंक्षक दिनेश साहू ,सरपंच ग्राम पंचायत तेलीगुंडरा मनीष पटेल, नोलेश्वरी साहू अध्यक्ष व नरेंद्र पटेल उपाध्यक्ष माध्यमिक विभाग,आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. डी.एल.चतुर्वेदी ,तिलक साहू,फार्मासिस्ट पी.एन. सोनवानी व बच्चों को प्रतिदिन निःशुल्क योग सिखाने वाले महेंद्र साहू योग प्रशिक्षक शासकीय आयुर्वेद औषधालय तेलीगुंडरा ने हर्ष व्यक्त कर,बधाई दी है।