Monday, May 19, 2025
29.1 C
Delhi
Monday, May 19, 2025
spot_img
Homeप्रदेशदुर्ग संभाग स्तरीय योग ओलाम्पियड प्रतियोगिता का आयोजन सनसाइन हायर सेकेंडरी स्कूल...

दुर्ग संभाग स्तरीय योग ओलाम्पियड प्रतियोगिता का आयोजन सनसाइन हायर सेकेंडरी स्कूल दुर्ग में सम्पन्न……..संयुक्त संचालक कल्पना स्वामी

सी जी प्रतिमान न्यूज ***
दुर्ग/ पाटन
दुर्ग संभाग स्तरीय योग ओलाम्पियड प्रतियोगिता का आयोजन सनसाइन हायर सेकेंडरी स्कूल दुर्ग के सभागार में सम्पन्न हुआ।
जिसमें दुर्ग संभाग के 7 जिलों से प्रतिभागी शामिल हुए।
जिसमें शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय तेलीगुण्डरा से कु.टोमांशिक पटेल, कु.भाविका देवांगन और कु.नंदनी विश्वकर्मा ने दुर्ग जिले का प्रतिनिधित्व किये,जिसमे अंडर14 आयु वर्ग में कु. टोमांशिक पटेल और कु. भाविका देवांगन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय योगा ओलंपियाड प्रतियोगिता 2024 में अपना स्थान सुनिश्चित किया।
इस अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय तेलीगुंडरा विकासखण्ड पाटन के योग प्रभारी व छत्तीसगढ़ योग एसोसिएशन के राज्यकार्यकारिणी सदस्य शिक्षक खिलेंद्र साहू ने बताया कि हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर शासकीय आयुर्वेद औषधालय तेलीगुण्डरा के योग प्रशिक्षक महेन्द्र कुमार साहू के द्वारा निःशुल्क नियमित योग का प्रशिक्षण दिया जाता है।
संभाग स्तरीय योगा प्रशिक्षण में बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर,संयुक्त संचालक कल्पना स्वामी, अरविंद मिश्रा जिला शिक्षाधिकारी दुर्ग, प्रदीप महिलांगे बीईओ पाटन, गोविन्द साव बीईओ दुर्ग, गोस्वामी विष्णु जयंत भारती अध्यक्ष छतीसगढ़ योगासना स्पोर्ट्स फेडरेशन, जैनेन्द्र गंजीर संकुल समन्वयक, शकीला देवदास खेल अधिकारी पाटन, एम.एल.वर्मा प्रधान पाठक, हेमन्त कुर्रे प्रधान पाठक, चन्द्रहास साहू प्रधान पाठक अण्डा, दिनेश कुमार साहू सभापति जनपद पंचायत पाटन, मनीष पटेल सरपंच, आयुर्वेद चिकित्सक डॉ.डी.एल.चतुर्वेदी, फार्मासिस्ट पी. एन. सोनवानी, तिलक साहू, नोलेश्वरी साहू अध्यक्ष, नरेन्द्र कुमार पटेल उपाध्यक्ष ने बधाई दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular