यादव राष्ट्रीय अधिवेशन में अन्य महिलाओं के लिए बनी रोल मॉडल
दुर्ग। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन और महिला सम्मान समारोह का आयोजन नोएडा उत्तरप्रदेश में किया गया। अधिवेशन में भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों से यादव मातृशक्तियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। अधिवेशन में छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला में पिछले 10 वर्षों से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाली मातृशक्ति श्रीमती करूणा यादव अध्यक्ष गोपिका दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित दुर्ग व छत्तीसगढ़ यादवों के प्रथम ट्रस्ट श्री कृष्णा भगवान मंदिर अहीर समाज रायपुरा ट्रस्ट की अध्यक्ष शामिल हुई।
अधिवेशन में उन्हें मातृशक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया है। वे अधिवेशन में छत्तीसगढ़ी परिधान में पहुंची और अन्य प्रदेश की यादव महिलाओं के लिए रोल मॉडल बनी। मातृशक्ति सम्मान से सम्मानित करुणा यादव अशिक्षित,गरीब, बेरोजगार यादव महिलाओं को दुर्ग शहर में संगठित कर स्वरोजगार का अवसर प्रदान करवाने के लिए पैतृक व पारंपरिक व्यवसाय दुग्ध उत्पादक करने को प्रेरित किया और 2012 में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. हेमचंद यादव के संरक्षण में गोपिका दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित दुर्ग जिला दुर्ग का गठन कर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सिंह के कार्यकाल में 50प्रतिशत सब्सिडी पर दुर्ग शहर व दुर्ग जिला के गोपालकों व यादवों को 12 लाख रुपए की सौगात दिलाई,जहां पर यादव महिलाओं की भागीदारी अधिक थी,वहां वर्तमान में प्रतिमाह 15 से 25 हजार रुपए आज भी दुग्ध, दही, छाछ,मक्खन, घी विक्रय कर महिलाएं आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो रही हैं।

स्वयं की निधि से ठेठवारपारा वार्ड क्रमांक-6 दुर्ग में गोपिका भवन निर्माण किया गया है। आज गोपिका दुग्ध संघ में लगभग सर्व समाज की 300 महिलाएं शेयर होल्डर है। मगर कोरोना काल महाप्रलय से शेयर होल्डर व सदस्यता अभियान बंद पड़ा हुआ है। एक शेयर 100 रूपये का है, सर्व समाज की महिलाएं इस सहकारी समिति से सदस्य बनकर जुड़ सकतीं हैं। इसी के तर्ज पर दुर्ग शहर व जिला के सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ यादव महिलाओं को सामाजिक, शैक्षणिक आर्थिक, रूप से सुदृढ़ करने के लिए श्री कृष्णा भगवान मंदिर अहीर समाज रायपुरा ट्रस्ट का गठन कर संचालित किया जा रहा है। इन्हीं सभी यादव हितैषी निस्वार्थ भाव की वजह से करुणा यादव को सम्मानित किया है। उनके इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजू यादव, (रायपुर छत्तीसगढ़), राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वपन घोष, राष्ट्रीय संयोजक दिनेश यादव, युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप बोहरा के अलावा राष्ट्रीय पदाधिकारियों व छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मिथलेश यादव, छत्तीसगढ़ यादव समाज के गहिरागुरु राजेश यादव, माधूरी यादव, निधि सूरज यादव, रितका यादव, रितु यादव, सुश्री जया यादव व अन्य यादव समाज की महिलाओं ने उन्हें बधाई दी है।

