Sunday, April 20, 2025
31.7 C
Delhi
Sunday, April 20, 2025
spot_img
Homeबड़ी खबरहर-घर तिरंगा यात्रा अभियान के साथ साथ 14 अगस्त को भाजपा पूरे...

हर-घर तिरंगा यात्रा अभियान के साथ साथ 14 अगस्त को भाजपा पूरे प्रदेश व देशभर में लोगों को संदेश देने के लिए विभाजन विभीषिका का स्मृति दिवस का भी आयोजन ……श्री कोर्सेवाड़ा।

दुर्ग 8अगस्त 2024/ जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में आयोजित ज़िला कार्यकारणी की बैठक गुरुवार को हर घर तिरंगा यात्रा अभियान आयोजन की रुप रेखा पर चर्चा की गई।


अहिवारा विधायक राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने जानकारी दी है कि भाजपा के हर घर तिरंगा -तिरंगा यात्रा की शुरुआत 11 अगस्त से होगी। इस अभियान में भाजपाई घर-घर तिरंगा फहरायेंगे। यात्रा के दौरान बलिदानी स्मारक व बलिदानियों की प्रतिमाओं के आस पास स्वच्छता अभियान चलायेंगे।यह जिम्मेदारी पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं को सौंपी गई ।
बैठक में जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने मंडल अध्यक्षयों के हाथों में तिरंगा ध्वज सौंपकर अपने अपने मंडलों में अभियान को प्रारंभ करने का आव्हान किया।


विधायक श्री कोर्सेवाड़ा ने बताया की इस बार हर-घर तिरंगा यात्रा अभियान के साथ साथ 14 अगस्त को भाजपा पूरे प्रदेश व देशभर में लोगों को संदेश देने के लिए विभाजन विभीषिका का स्मृति दिवस का भी आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ अहिवारा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चं’द्राकर ,जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी, पूर्व महापौर दुर्ग चंद्रिका चंद्राकर, व्यापारी प्रकोष्ठ सद्स्य कांति लाल बोथरा, जिला कार्यसमिति सदस्य/विधानसभा संयोजक रविशंकर सिंह, जिला महामंत्री सुरेन्द्र कौशिक जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र पाध्य्य , अहिवारा मंडल अध्यक्ष लिमन साहू, जेवरा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र यादव, अनुज साहू पार्षद, दिलीप साहू, नवीन पावर जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष, जीत यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा के देव तुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular