भिलाई। लोकतंत्र सेनानी संघ (मिसा बंदियों का संगठन) भिलाई दुर्ग द्वारा 11 अक्टूबर को लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की 119 वी जयंती जेपी चौक सेक्टर 2 भिलाई में मिसा बंदियों द्वारा मनाई गई । लोकनायक जयप्रकाश जी के प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित किए। जयंती पर सभी का मुंह मीठा कराया गया।

इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी संघ के दुर्ग संभाग के प्रभारी योगेंद्र सिंह सहित राम पाटणकर, प्रभु नाथ मिश्रा, राजदेव सिंह, ईश्वर बघेल, मनोज विशाल, राजेश त्रिपाठी, गोवर्धन जायसवाल, विशाल राजहंस, मनोज ठाकरे, किशोर कनोजे, अग्रवाल जी, साहू जी, प्रेम आनंद राव आदि मिसा बंदी उपस्थित थे।
प्रभु नाथ मिश्रा ने लोकनायक जयप्रकाश के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समग्र क्रांति के प्रणेता लोकनायक जयप्रकाश ही थे, जिन्होंने भारत में लोकतंत्र को बचाया, उन्होंने कहा कि यदि भारत में लोकतंत्र है तो जयप्रकाश नारायण जी की देन है। राजदेव सिंह ने भी अपने विचार रखें। संचालन योगेंद्र सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन गोवर्धन जायसवाल ने किया।

