Monday, April 7, 2025
29.1 C
Delhi
Monday, April 7, 2025
spot_img
Homeबड़ी खबरछत्तीसगढ़ पुलिस एवं छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के कुल-38 शहीद अधिकारी/कर्मचारी, जो कर्तव्य...

छत्तीसगढ़ पुलिस एवं छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के कुल-38 शहीद अधिकारी/कर्मचारी, जो कर्तव्य की वेदी पर अपनी जान की बाजी लगाकर शहीद हुए, ऐसे अधिकारी/कर्मचारियों के सभी परिवारों को दीपावली पर्व की शुभकामना -भेंट किये l

दुर्ग 31 अक्टूबर / छत्तीसगढ़ पुलिस एवं छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के कुल-38 शहीद अधिकारी/कर्मचारी, जो कर्तव्य की वेदी पर अपनी जान की बाजी लगाकर शहीद हुए, ऐसे अधिकारी/कर्मचारियों के सभी परिवारों को दीपावली पर्व की शुभकामना भेंट वितरण किये l


पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला, भापुसे. के निर्देशन एवं मार्ग दर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) दुर्ग सुखनंदन राठैार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्ग वेदव्रत सिरमौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दुर्ग अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) दुर्ग श्रीमती पद्मश्री तवंर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) दुर्ग सुश्री ऋचा मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग चिराग जैन, भापुसे., नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाष तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल, उप पुलिस अधीक्षक (क्राईम) दुर्ग हेम प्रकाश नायक, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) दुर्ग विनेाद मिन्ज, उप पुलिस अधीक्षक (लाईन) दुर्ग चन्द्रप्रकाष तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) दुर्ग एलेक्जेंडर किरो, उप पुलिस अधीक्षक (बालक विरूद्व अपराध) दुर्ग संजय पुंढीर, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात-1) दुर्ग सतीष ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात-2) दुर्ग सदानंद विन्ध्यराज एवं संबंधित थाना/चौकी के थाना/चौकी प्रभारी सहित पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी शहीद को दीपावली के पर्व पर उनके निवास में पहुंचकर परिवार को शुभकामनाएं दिए और उनका हालचाल जाना।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शहीद परिवार के साथ पुलिस विभाग सदैव साथ खड़ा है।हम उनके सुख दुख में शामिल हैं। इसी क्रम में दीपावली पर्व के अवसर पर सौजन्य भेंट कर शुभकामना दी गई।
शहीद परिवार दुर्ग पुलिस को अपने बीच पाकर प्रफुल्लित हुए और शहीद परिवार की ओर से भी शुभकामना दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular