Thursday, May 8, 2025
33.1 C
Delhi
Thursday, May 8, 2025
spot_img
Homeराजनीतिछत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा से पहले कांग्रेस में दावेदारी...

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा से पहले कांग्रेस में दावेदारी की मची हुई होड़।

रायपुर 1 जनवरी 25/ छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा से पहले कांग्रेस में दावेदारी की होड़ मची हुई है। कार्यकर्ता सोशल मीडिया में पोस्ट कर दावेदार लड़ना तय लिख रहे हैं। वहीं दावेदारों के बागी रुख के बीच विकास उपाध्याय ने चिट्ठी लिखी है। कार्यकर्ताओं को पत्र लिखकर BJP पर आरोप लगाते हुए कहा कि, भाजपा, कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के खिलाफ खड़ा करने में लगी है। राजनितिक लाभ लिए ये लोग BJP के साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी को कमजोर बनाने के लिए ऐसा काम करते हैं।  

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उम्मीदवारी का किया दावा

पूर्व कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए लिखा कि, नगर निगम चुनावों का आगाज हो गया है। BJP की आई.टी. सेल एवं उनके लोग षडयंत्रपूर्वक हमारे संभावित उम्मीदवारों के खिलाफ अभियान चला रहे है ताकि उनके ज्यादा पार्षद जीत सके एवं महापौर उनका बन सके। उनके इस कृत्य में 5 साल हमारी कांग्रेस सरकार में आर्थिक एवं राजनितिक लाभ लिए पार्टी कों कमजोर करने का षडयंत्र करते है। इनमें से कुछ लोगों के खिलाफ भाजपा सरकार में आर्थिक अपराध की जांच हुई है एवं उस जांच में दोषी होने की कार्यवाही से बचने में भाजपा का साथ दे रहे है।

भाजपा पर लगाया षडयंत्र का आरोप 

पोस्ट करने वाले लोग भाजपा के इशारे और उनके बनाये योजना के तहत हर वार्ड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भड़काने का षडयंत्र में शामिल है।

ये लोग हमारे मजबूत उम्मीदवारों को कमजोर करने हर संभव साजिश कर रहे है। एवं इसके लिए झूठ, प्रपंच और जालसाजी भी कर रहे है। उन्होंने आगे लिखा कि, ये लोग हर वार्ड में कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ताओं को पार्टी के खिलाफ खड़े करने का प्रयास कर रहे है। ये सब भाजपा नेताओं के साथ मिलकर कृत्य कर रहे है ताकि वार्डों में भाजपा उम्मीद्वारों को कमजोर लोगों से चुनाव लड़ने का मौका मिले।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular