Monday, April 7, 2025
39.5 C
Delhi
Monday, April 7, 2025
spot_img
Homeराजनीतिछत्तीसगढ़ सीतापुर विधानसभा के भाजपा विधायक राम कुमार टोप्पो ने पीएम...

छत्तीसगढ़ सीतापुर विधानसभा के भाजपा विधायक राम कुमार टोप्पो ने पीएम के जन्मदिन पर अनोखी पहल की शुरुआत की। उन्होंने जनता के लिए QR CODE लांच किया है। इस QR CODE को स्कैन कर जनता अपनी पांच समस्याएं विधायक और अधिकारियों को भेज सकते हैं। 

अंबिकापुर। सीतापुर विधानसभा के भाजपा विधायक राम कुमार टोप्पो ने पीएम के जन्मदिन पर 17 सितम्बर से अनोखी पहल की शुरुआत की।

उन्होंने जनता के लिए QR CODE लांच किया है। इस QR CODE को स्कैन कर जनता अपनी पांच समस्याएं विधायक और अधिकारियों को भेज सकते हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, सीतापुर के भाजपा विधायक राम कुमार टोप्पो ने जनता के लिए QR CODE लांच किया है। इसे स्कैन कर जनता PDS संचालन,  हैडपंप मरम्मत, खराब सड़क, बंद स्ट्रीट लाइट और शौचालय की सफाई जैसी शिकायतें सीधे विधायक और अधिकारियों तक पहुंचा सकेंगे। 

शिकायत मिलते ही जल्द करेंगे समस्याओं का समाधान 

विधायक टोप्पो ने जनता को आश्वस्त किया है कि, स्कैन कर की शिकायतों की समस्याओं को जल्द ही सुलझाया जाएगा। उन्होंने कहा कि, लोग छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर बहुत परेशान होते हैं। स्कैनिंग के जरिए उनकी शिकायत जल्द ही हम तक पहुंच सकेंगी और जल्द ही समस्या का निवारण हो जाएगा। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular