जामुल:- नगर पालिका जामुल क्षेत्र में समितियों एवं जरूरत मंदो को क्षेत्रीय विधायक राज महंत डोमन लाल कोर्सेवाडा द्वारा स्वीकृति स्वेच्छा अनुदान राशि के चेक का वितरण नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर द्वारा वितरित किया गया। बहुत ही सादगी पूर्ण माहौल में धार्मिक समिति के सदस्यों एवं व्यक्तिगत हितग्राहियों को स्वेच्छा अनुदान राशि का वितरण करते हुए नपा अध्यक्ष श्री ठाकुर ने कहा कि सार्वजनिक दायित्व के साथ-साथ हमे जरूरत मंदो को सहयोग करना भी एक प्रकार से हम सभी का कर्तव्य है। चूंकि दीपावली का त्यौहार आ चूका है। एैसे में विधायक श्री कोर्सेवाडा जी के सहयोग से आप जरूरत मंदो को आर्थिक सबल दिये जाने से एक सुखद अनुभूति हो रहा है। हम सबका कार्य सिर्फ मुलभुत कार्यो तक सीमित नहीं होना चाहिये बल्कि सार्वजनिक दायित्व के साथ हमारा यह प्रयास रहता है,
कि नगर के नागरिकों के सुख दुख में भी सहभागिता निभाये यही सही जनसेवा है। अनुदान राशि के रूप में नवरत्न महिला मंडली, मां महामाया जस मंडली एवं 11 अन्य व्यक्तियों को 2500-2500 रूपये के चेक वितरण किया गया। स्वेच्दा अनुदान राशि वितरण अवसर पर जामुल मंडल भाजपा अध्यक्ष जोगेश्वर सोनी पार्षदगण अहिल्या वर्मा, शांति टंडन पूर्व पार्षद विशेश्वर वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष दुर्योधन साहू, मंडलमंत्री दिलीप सिंह, अनुसूचित जाति प्रकोष्ट के पूर्व मंडल अध्यक्ष तुलाराम टंडन सहित धार्मिक समिति के सदस्यगण एवं हितग्राहीगण आदि मुख्य रुप से उपस्थित थे।

