

नई दिल्ली 26 दिसम्बर /। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे और कुछ समय पहले उन्हें सांस लेने में दिक्कतों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें एम्स के इमरजेंसी विभाग (आईसीयू) में भर्ती किया गया था, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनका निधन हो गया।

–भारत के विकास के अग्रदूत..
डॉ. मनमोहन सिंह का कार्यकाल भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। वह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। इसके पहले, उन्होंने वित्त मंत्री और वित्त सचिव के रूप में भी अपने कार्यकाल में उल्लेखनीय योगदान दिया। खासकर, नरसिम्हा राव की सरकार के दौरान, वह भारत की अर्थव्यवस्था के उदारीकरण के प्रमुख वास्तुकार थे।

