Saturday, April 12, 2025
33.6 C
Delhi
Saturday, April 12, 2025
spot_img
Homeप्रदेशछत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन में धान की रिकॉर्ड तोड़ हुई खरीदी...

छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन में धान की रिकॉर्ड तोड़ हुई खरीदी , राज्य के 25 लाख 49 हजार पंजीकृत किसानों ने 31 जनवरी शाम तक धान बेचा ।

सी०जी०प्रतिमान न्यूज :

रायपुर 1 फरवरी । छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन में धान की रिकॉर्ड तोड़ खरीदी हुई है। धान खरीदी के आखरी दिन आज शाम 6.45 बजे तक मिले आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 149 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान खरीदी हो चुकी है। राज्य के 25 लाख 49 हजार पंजीकृत किसानों ने अब तक धान बेचा है।

धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 31 हजार 89 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। गौरतलब है कि, पिछले साल 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी।

अब तक 100 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि, धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मीलिंग के लिए तेजी के साथ धान का उठाव किया जा रहा है। अभी तक 121 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी कर दिया गया है, जिसके विरूद्ध 100 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। बता दें कि, राज्य सरकार ने इस खरीफ वर्ष के लिए 27.78 लाख किसानों का पंजीयन कराया है। इसमें 1.59 लाख नए किसान भी शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular