Monday, May 19, 2025
33.1 C
Delhi
Monday, May 19, 2025
spot_img
Homeखेलएशियन महिला कबड्डी चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ की कुमारी संजू देवी को भारतीय...

एशियन महिला कबड्डी चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ की कुमारी संजू देवी को भारतीय टीम में स्थान बनाने में मिली कामयाबी

भिलाई / 6 वीं एशियन महिला कबड्डी चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ की कुमारी संजू देवी का भारतीय टीम में स्थान बनाने में कामयाबी हासिल की है।
कुमारी संजू देवी 4 मार्च से 9 मार्च 2025 तक तेहरान (ईरान) में आयोजित एशियाई महिला कबड्डी चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।
बिलासपुर कोरबा के बहतराई में संचालित महिला आवासीय कबड्डी अकादमी की खिलाड़ी है कुमारी संजू देवी। वे प्रशिक्षक दिल कुमार राठौर की निगरानी में प्रशिक्षण हासिल कर रही हैं।


भारतीय कबड्डी टीम में छत्तीसगढ़ की कुमारी सजू देवी के चयन होने पर छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ अध्यक्ष शशिकांत बघेल ने बधाई संदेश प्रेषित करते हुए कहा कि हमें 27 वर्षो के लम्बे समय के इंतजार व अथक प्रयास के बाद छत्तीसगढ़ राज्य को कबड्डी में पहली बार अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी मिल ही गया। आज हम सभी कबड्डी खिलाड़ीयों कोच मैनेजर एवं खेल प्रेमियों के लिए बहुत बड़ा दिन है।
एशियन महिला कबड्डी चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ की कुमारी संजू देवी के चयन होने पर छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ अध्यक्ष शशिकांत बघेल, उपाध्यक्ष अशोक प्रधान, प्रकाश मानिकपुरी, महासचिव प्रदीप यादव, सचिव राजेन्द्र साहू, कोषाध्यक्ष सेवाराम साहू, रामकुमार धनकर, सहसचिव जितेंद्र सारथी आदि ने बधाई दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular