Saturday, April 19, 2025
37 C
Delhi
Saturday, April 19, 2025
spot_img
Homeप्रदेशराज्य शासन ने विशेष सचिव अभिजीत सिंह को दुर्ग का नया कलेक्टर...

राज्य शासन ने विशेष सचिव अभिजीत सिंह को दुर्ग का नया कलेक्टर किया नियुक्त

रायपुर। विधानसभा सत्र के बीच  छत्तीसगढ़ सरकार ने आज बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 05 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। राज्य शासन ने विशेष सचिव अभिजीत सिंह को दुर्ग का नया कलेक्टर नियुक्त किया है, वहीं रायपुर नगर निगम के आयुक्त अबिनाश मिश्रा को धमतरी कलेक्टर बनाया गया है।


कलेक्टर के रूप में 2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अभिजीत सिंह का तीसरा जिला होगा इसके पूर्व नारायणपुर और कांकेर जिले में कलेक्ट्री कर चुके हैं कांकेर जिले में 6 महीने तक कलेक्टर रहे हैं लोकसभा चुनाव के उपरांत उन्हें राज्य शासन ने अचानक हटा दिया। दुर्ग जिले की कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी केंद्र शासन में प्रतिनियुक्ति पर जा रही है।


अभिजीत सिंह (IAS 2012) – विशेष सचिव, गृह एवं जेल विभाग से स्थानांतरित होकर कलेक्टर, दुर्ग बने। अभिनाश मिश्रा (IAS 2018) – रायपुर नगर निगम आयुक्त से स्थानांतरित होकर कलेक्टर, धमतरी नियुक्त।  सुश्री रेना जमील (IAS 2019) – उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग को सचिव, लोक सेवा आयोग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular