Sunday, April 20, 2025
29.8 C
Delhi
Sunday, April 20, 2025
spot_img
Homeप्रदेशवीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...

वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के केनाल रोड़ स्थित रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किये

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के अवसर पर 24 जून सोमवार को राजधानी रायपुर के केनाल लिंक रोड स्थित रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम एवं वन मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद थे।

 इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि रानी दुर्गावती नारी शक्ति की प्रतीक थी और उन्होंने मुगलों का डट कर मुकाबला किया। हम सभी के लिए गौरव का विषय है कि वो जनजातीय समाज से थी। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती का बलिदान हम सभी देशवासियों को प्रेरित करता है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular