



मथुरा 13 मई / विराट कोहली मंगलवार को सुबह 7 बजे प्रेमानंद महराज के आश्रम पहुंचे। विराट कोहली के साथ उनकी पत्नी अनुष्का भी प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचीं। इस दौरान दोनों ने 15 मिनट तक प्रेमानंद महाराज से बात की। इसके बाद दोनोें दो घंटे तक केलीकुंज आश्रम में ही रूके रहे।
गौरतलब हो कि विराट-अनुष्का की यह वृंदावन में तीसरी यात्रा रही। इससे पहले भी दोनों प्रेमानंद महाराज से मिलने 2023 और 2025 में आ चुके हैं। विराट कोहली ने सोमवार को ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। इसके बाद वह मंगलवार को प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे थे।
