Saturday, April 19, 2025
37 C
Delhi
Saturday, April 19, 2025
spot_img
Homeप्रदेश26 जून बुधवार को अयोध्या धाम जा रहे यात्रियों को उप मुख्यमंत्री...

26 जून बुधवार को अयोध्या धाम जा रहे यात्रियों को उप मुख्यमंत्री अरुण साव दुर्ग रेल्वे स्टेशन में हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे


बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव राज्य शासन के श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत 26 जून को अयोध्या जा रहे यात्रियों को दुर्ग रेल्वे स्टेशन में हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वे 26 जून को सवेरे 11 बजे रायपुर से सड़क मार्ग से दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दुर्ग रेल्वे स्टेशन में पौने 12 बजे श्रीरामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहे यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। श्री साव दोपहर साढ़े 12 बजे दुर्ग से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर सवा एक बजे रायपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ मुख्यमंत्री निवास में आयोजित आपातकाल स्मृति दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular