
12 जून को गुजरात के अहमदाबाद में एक दिल दहला देने वाला विमान हादसा हुआ। मेघाणी नगर इलाके में एयर इंडिया का बोईंग 787 ड्रीमलाइनर विमान, जो लंदन के लिए उड़ान भर रहा था, टेकऑफ के कुछ ही क्षण बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 12 क्रू मेंबर (दो पायलट सहित) शामिल थे। सूत्रों के अनुसार विमान में सवार 242 में से 241 यात्रियों की मौत हो गई है। एक यात्री गंभीर रूप से घायल हैं अस्पताल में उनका ईलाज जारी है।

टाटा ग्रुप का राहत ऐलान:
एयर इंडिया की मालिक कंपनी टाटा ग्रुप ने घोषणा की है कि हादसे में जान गंवाने वाले हर यात्री के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही घायल यात्रियों के इलाज का पूरा खर्च भी टाटा ग्रुप वहन करेगा और उन्हें सभी जरूरी मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
सभी 242 यात्रियों की मौत:
सूत्रों के अनुसार विमान में सवार 242 में से 241 यात्रियों की मौत हो गई है। यह विमान हादसा देश का पहला बड़ा हादसा है। इस हादसे में लोग बुरी तरह से झुलस गए थे। दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में करीब 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई सवार थे। जिनमें दो पायलट और 10 क्ररू मेंबर भी शामिल है।

पूर्व सीएम विजय रुपाणी का निधन
इस हादसे में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन हो गया है। विमान में विजय रूपाणी भी सवार थे। बताया जा रहा है कि वे अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। रूपाणी के निधन की पुष्ठि हो चुकी है। रूपाणी के अलावा विमान में कई बड़े बिजनेस मैन सवार थे। कार्गो मोटर के प्रमुख नंदा ओर ल्यूबी के डायरेक्टर सुभाष अमीन भी विमान में सवार थे।

हॉस्टर पर गिरा विमान
जानकारी के अनुसर यह विमान हादसा एयरपोर्ट के नजदीक मेघानी नगर में हुआ है। विमान मेडिकल कॉलेज हॉस्टल के मेस पर गिरा है। प्लेन के गिरने की चपेट में आने से कई इंटर्न डॉक्टरों की भी मौत हो सकती है। फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
अहमदाबाद पुलिस ने कहा है कि “ऐसा प्रतीत होता है कि विमान दुर्घटना में कोई भी जीवित नहीं बचा है।” उन्होंने कहा कि चूंकि विमान आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें कार्यालय भी थे, इसलिए “कुछ स्थानीय लोग भी मारे गए होंगे।” उन्होंने कहा, “हताहतों की सटीक संख्या का पता लगाया जा रहा है।” विमान अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दोपहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 240 से अधिक लोग सवार थे।
