Sunday, May 4, 2025
38.2 C
Delhi
Sunday, May 4, 2025
spot_img
Homeप्रदेशमहापौर नीरज पाल के द्वारा अंडर ब्रिज का नाम विधायक स्वर्गीय विद्यारत्न...

महापौर नीरज पाल के द्वारा अंडर ब्रिज का नाम विधायक स्वर्गीय विद्यारत्न भसीन के नाम पर रखे जाने और नेहरू नगर अंडर ब्रिज का नामकरण स्वर्गीय विधायक भजन सिंह निरंकारी के नाम किए जाने पर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने में थपथपाकर सहमति दी…… नगर निगम की सामान्य सभा में पहली बार सत्ता पक्ष और विपक्ष एक साथ दिखे। निगम में भ्रष्टाचार के मामले को लेकर अधिकारियों की खूब बखिया उधेड़ी , यह भिलाई के इतिहास में हुआ पहली बार।

भिलाई 28 जून 2024। नगर निगम की सामान्य सभा में पहली बार सत्ता पक्ष और विपक्ष एक साथ दिखे। निगम के 70 वार्डों के सफाई व्यवस्था के मामले को लेकर अधिकारियों की खूब बखिया उधेड़ी है। यह भिलाई के इतिहास में पहली बार हुआ है । शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई और लाखों का खेल हुआ है। सत्ता पक्ष और विपक्ष ने एक-एक अधिकारी सहीत आयुक्त की क्लास ली है।आयुक्त भी गोल-गोल घूमते रहे कुछ जवाब नहीं दे पा रहे थे। स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार का ऐसा बोलबाला है कि भाजपा कांग्रेस और निर्दलीय पार्षद भी परेशान है । इस एजेंसी का ठेका रद्द कर दंडात्मक कार्रवाई चाह रहे है। सामान्य सभा में बार-बार नारे लग रहा की कद्दू कटता है तो सब मे बटता है। सफाई व्यवस्था को सबसे ज्यादा मुखर पार्षद पियूष मिश्रा और श्री यादव रहे , जिनका साथ कुछ को छोड़कर पूरे सदन ने दिया।

आज सामान्य सभा की बैठक वर्षा ऋतु को देखते हुए साफ सफाई, कचरा उठवाना, नाली , बाजार सफाई संग्रहणई-रिक्शा सहित अन्य सफाई व्यवस्था को लेकर सभी वार्ड की थी। सदन को स्वास्थ्य प्रभारी लक्ष्मीराजू ने बताया की वर्षा ऋतुके कारण 15 दिन वर्तमान ठेकेदार को समय दिया जावे नहीं तो व्यवस्था चर्रमरा जावेगी। महापौर नीरज पाल के हस्तक्षेप के बाद 15 दिन का समय पूरे सदन ने धनी मत से दिया है। नेता प्रतिपक्ष भोजराम सिन्हा सूर्या मॉल के अवैध पार्किंग को बंद करने के लिए कहा गया प्रभारी सीजू एंथनी ने इस मामले में सहमति जताई है सीजू एंथोनी ने अवैध प्लाटिंग करने वालों पर FRI दर्ज करने की मांग रखी जिसे सभी ने ध्वनि मत् से पारित किया है।

नगर निगम की सामान्य सभा में पहली बार सत्ता पक्ष और विपक्ष एक साथ दिखे। निगम के 70 वार्डों के सफाई व्यवस्था के मामले को लेकर अधिकारियों की खूब बखिया उधेड़ी है। यह भिलाई के इतिहास में पहली बार हुआ है । शहर की सफाई

महापौर नीरज पाल के द्वारा अंडर ब्रिज का नाम विधायक स्वर्गीय विद्यारत्न भसीन के नाम पर रखे जाने और नेहरू नगर अंडर ब्रिज का नामकरण स्वर्गी विधायक भजन सिंह निरंकारी के किए जाने पर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने में थपथपाकर सम्मान किया। इसी तरह पावर हाउस अंडर ब्रिज का नाम अब श्रमिक नेता स्व विधायक रवि आर्या के नाम किया जावेगा। सामान्य सभा में दया सिंह,राजेश चौधरी ,विनोद सिंह , संदीप निरंकारी, लालचंद वर्मा, महेश वर्मा, कई मांगे रखे। पार्षद की मांग पर , ज्ञान गंगा स्कूल परिसर का विधायक रिकेश सेन द्वारा दिए गए आवेदन पर निर्णय लेते हुए जांच करने के लिए टीम बनाई गई। वहां पर सियान सदन बनाने का निर्णय लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular