Sunday, April 20, 2025
37.3 C
Delhi
Sunday, April 20, 2025
spot_img
Homeराजनीतिसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन...

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या राजधानी लखनऊ में विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन

लखनऊ:30जून /समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या राजधानी लखनऊ में विविध कार्यक्रम का आयोजन।
समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में पूजा अर्चना, हवन और भंडारे का आयोजन कर अखिलेश यादव के दीर्घायु एवं स्वास्थ्य लाभ की कामना की
गोमती नदी के किनारे हनुमान सेतु पर अखिलेश यादव के दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए लखनऊ उत्तरी विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी सुश्री पूजा शुक्ला ने भंडारे का आयोजन किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, पूर्व मंत्री एवं विधायक रविदास मेहरोत्रा, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल समेत अन्य नेताओं ने श्री हनुमान जी के दर्शन किये और भंडारे में प्रसाद का वितरण किया।


इस अवसर पर शकील खां, विनीत कुशवाहा, डॉ0 हमजा बिलाल, जावेद खां, नवीन धवन बंटी, सऊद मसीद, ललित तिवारी, नदीम खां, गुलशन अब्बास आदिल, देवीबख्स सिंह, राजू यादव, सुधीर मौर्य, अतहर हुसैन, अनुराग मिश्र, इमरान खान, सूरज वर्मा, जगलाल यादव, शैलेन्द्र लोधी, जावेद खां, फारूख जहां, शर्मिला महाराज, शाहीन खान, फारूख जहां, शहनाज बानो, नरगिस फातिमा, रजिया नवाज आदि नेता मौजूद रहे।


हजरतगंज स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर परिसर में पूर्व महानगर अध्यक्ष लखनऊ सुशील दीक्षित ने अखिलेश यादव के स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना के लिए हवन पूजन का आयोजन किया।
इसमें राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, विधायक रविदास मेहरोत्रा, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल सहित समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह, पूर्व मेयर प्रत्याशी श्रीमती मीरा वर्धन, जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत आदि ने आहुति डाली।
इस अवसर पर अरविन्द कुमार सिंह, जीतू यादव, रामसिंह राणा, राम सागर यादव, विजय सिंह, नवीन धवन बंटी, शर्मिला महाराज, सिकन्दर यादव, अनुराग मिश्र, अतहर हुसैन, इमरान खान, सरवर अली, अरविन्द यादव, शब्बीर खान, मनोज पासवान, धीरज यादव, राधाकांत, प्रदीप शर्मा, फरहाना, संतोष श्रीवास्तव, रीता जायसवार, दीपक पहलवान, वंदना चतुर्वेदी, राजकिशोर सुहैल अहमद, दिलीप कमलापुरी, राजकुमार मौर्य, इब्राहिम मंसूरी, विभव यादव, मोहम्मद सिराज खान, एकलाख अहमद मुन्ना, रितेश साहू, सनी सिंह, प्रियंका, अतुल यादव, सतेन्द्र सोनकर, संजय यादव, शफीक अंसारी, राम सिंह, राजकुमार सिंह, नवनीत तिवारी, राजकिशोर धानुक, मेहनाज खान, सिराज अहमद खान आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही है।
समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर बी. पांडे के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर लखनऊ के बिजनौर स्थित मलिन बस्ती में जाकर गरीब बच्चों को कॉपी, किताब, पेंसिल, केक, फ्रूटी आदि का वितरण किया किया।


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कुलदीप यादव, नरेंद्र सिंह, अजरा मुस्ताक, अजय यादव, दीपक विजय पांडे, अमित कुमार यादव, डॉ. लल्लन सिंह, डॉ. अजयवीर, डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह, डी.पी. लाल श्रीवास्तव आदि समाजवादी शिक्षक सभा के पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
श्री अखिलेश यादव के दीर्घायु और स्वास्थ्य के लिए कई स्थानों पर समाजवादी पार्टी नेताओं ने वृक्षारोपण किया। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राजपाल कश्यप के नेतृत्व में गोमती रिवरफ्रंट पर वृक्षारोपण कर जन्मदिन मनाया गया।
इस अवसर पर रामसागर यादव, श्यामकृष्ण गुप्ता, मनीष सिंह, राजेन्द्र लोधी, मनोज पाल, आशीष यादव, गोविन्द रावत, राजेश पाल, आशीष पाल, मोनू, सूरज यादव, नयन वर्मा, मुकेश बाल्मीकि, अरविन्द यादव आदि लोग मौजूद रहे।
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा, युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरि तथा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष राम करन निर्मल ने राजधानी लखनऊ, हजरतगंज में पौधे बांटे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular