Sunday, April 20, 2025
31.7 C
Delhi
Sunday, April 20, 2025
spot_img
Homeप्रदेशनगर पालिका परिषद जामुल अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने अपने जन्मदिन 30...

नगर पालिका परिषद जामुल अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने अपने जन्मदिन 30 जून को 30 फलदार व छायादार पौधे कदम,आम,बादाम व नीम आदि रोपकर मनाये ……..पर्यावरण सरंक्षण हम सबकी जिम्मेदारी …..ईश्वर सिंह ठाकुर

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर

ने अपना जन्मदिन 30 जून रविवार को मनाया। जन्मदिन अवसर विधायक राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा मुख्य रूप से उपस्थित थे। नगर पालिका कार्यालय परिसर में श्री कोर्सेवाड़ा ने अध्यक्ष निधि से पेयजल हेतु अध्यक्ष निधि के पानी टेंकर का पूजा अर्चना कर पेयजल आपूर्ति हेतु रवाना किया।

नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने वार्ड 14 पार्षद रामदुलार गुल्ली साहू के पार्षद निधि से बने पेयजल हेतु वार्ड 14 में पानी टंकी नल जल का पूजा अर्चना कर जनता को समर्पित किया।

*पर्यावरण हेतु अध्यक्ष श्री ठाकुर द्वारा विशेष पहल हो……

नगर पालिका परिषद जामुल अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने अपने जन्मदिन 30 जून को 30 फलदार व छायादार पौधे कदम,आम,बादाम व नीम आदि सार्वजनिक शीतला माता मंदिर प्रांगण में रोपकर मनाये ।
ईश्वर सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण सरंक्षण को लेकर विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान की शुरुआत की है।वर्तमान में पर्यावरण संकट पूरे विश्व मे एक गंभीर समस्या है,धरती लगातार तप रही है व जलस्तर निरन्तर घटता जा रहा है।इस समस्या को दूर करने के लिए हम सभी को वृक्षारोपण करना व उसका सरंक्षण करना सभी की जिम्मेदारी है।
तत्पश्चात इस नेक पहल के प्रयास कर्ता अजय निर्मल ने सहयोग हेतु अध्यक्ष ठाकुर को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस पौधारोपण कार्यक्रम में नगर पालिका के सुपरवाइजर बशीर खान व अन्य पालिका कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

सामुदायिक मंगल भवन वार्ड 1 में नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने सर्व प्रथम दिव्यांग बच्चों का विशेष सम्मान कर अपने जन्मदिन का कार्यक्रम शुभारंभ किया। इसके पश्चात उपस्थित लोगों ने अध्यक्ष श्री ठाकुर को जन्मदिन की बधाई दी।


जन्मदिन अवसर पर मुख्य रूप से विधायक राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, विधायक प्रतिनिधि दिलीप पटेल भिलाई -3 ,जामुल भाजपा मंडल जोगेश्वर सोनी, पूर्व अध्यक्ष व पार्षद नगर पालिका परिषद जामुल रेखराम बन्छोर, पार्षद गण खम्हन सिंह ठाकुर, दीपक गुप्ता, सीमा यादव, रामदुलार गुल्ली साहू, चुम्मन वर्मा, के०राजू, तिलेश्वर देवांगन, अहिल्या वर्मा, शाँति टंडन, पूर्व भाजपा मंडल जामुल अध्यक्ष द्वय हेमंत देवांगन, व संजय शर्मा, चरौदा भाजपा मंडल महामंत्री मुकेश अग्रवाल, भाजपा नेता सुधाकर बारले, तेजस पाल, राजेन्द्र साहू (जरवाय), जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग -ग्रामीण महामंत्री करीम खान, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश सिंह ठाकुर, पूर्व एल्डरमैन मन्नु लाल यादव, डी०के०पुरुवार, रमेश ठाकुर, जिला आत्मा राम वर्मा, भाजपा जिला युवा मोर्चा जितेन्द्र साहू, बंटी गुप्ता, कुलेश्वर वर्मा, आश्विन पाण्डे, प्रकाश वर्मा, विशेसर वर्मा, ओम प्रकाश साहू, मेघनाथ साहू, मनीष साहू ,दीपक सिंह, रवि राव, अनुप राय, लवली सिंह ,दिलीप सिंह, दुर्योधन साहू भाजयुवा मोर्चा अध्यक्ष सोनू यादव आदि के साथ साथ नगर पालिका परिषद क्षेत्र के महिला समूह एवं नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular