Wednesday, May 6, 2026
33.1 C
Delhi
Wednesday, May 6, 2026
spot_img
HomeBlogसुशासन तिहार-2026 अंतर्गत नगर पालिका परिषद जामुल में विभिन्न वार्डो के...

सुशासन तिहार-2026 अंतर्गत नगर पालिका परिषद जामुल में विभिन्न वार्डो के लिए पांच चरणों में समस्या निवारण शिविर का किया गया है आयोजन ।


सुशासन तिहार 2026

जामुल 6 मई / शासन के निर्देशानुसार सुशासन तिहर 2026 अंतर्गत नगर पालिका परिषद जामुल में समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रथम चरण 8 मई शुक्रवार को शासकीय हाई स्कूल जामुल लक्ष्मीपारा के डोम शेड में वार्ड 01, 02, 03, 04 एवं 06 के आम नागरिकों की समस्या के समाधान के लिए शिविर का आयोजन किया गया है । द्वितीय चरण 14 मई गुरूवार को शास. प्राथमिक शाला रावण भाठा वार्ड क्र. 09 में वार्ड क्र. 05, 07, 09 एवं 10 के लिए,

तृतिय चरण 19 मई मंगलवार एसीसी मंगल भवन वार्ड क्र. 13 में वार्ड क्र. 08, 11, 12, 13, 14 एवं 15 के नागरिकों लिए, चतुर्थ चरण 26 मई मंगलवार को मंगल भवन शिवपुरी वार्ड क्र.16 में वार्ड क्र. 16, 17 एवं 18 के नागरिकों के लिए,
एवं पंचम चरण 1 जून सोमवार को सांस्कृतिक भवन बाजार चौक सुरडुंग में वार्ड क्र. 19, 20 के नागरिकों के लिए समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें आम नागरिक अपनी समस्या, शिकायत, मांग रख सकते हैं।

शिविर का समय सुबह 9.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक रहेगा ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular