Wednesday, May 6, 2026
29.1 C
Delhi
Wednesday, May 6, 2026
spot_img
HomeBlogछत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: 42 IAS अफसरों के विभाग बदले, कई...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: 42 IAS अफसरों के विभाग बदले, कई अहम जिम्मेदारियां सौंपी गईं , कई जिलों के कलेक्टर भी बदले गए…

रायपुर 6 मई / छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए एक साथ 42 आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। इस बदलाव के तहत कई वरिष्ठ अफसरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे शासन व्यवस्था में नई गति लाने की कोशिश की गई है।

ऋचा शर्मा और मनोज पिंगुआ को अहम जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार, ऋचा शर्मा को अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का प्रभार दिया गया है। वहीं मनोज कुमार पिंगुआ को ACS वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ऊर्जा, गृह और वित्त विभाग में भी बदलाव

प्रशासनिक फेरबदल के तहत सुबोध कुमार सिंह को प्रमुख सचिव ऊर्जा विभाग बनाया गया है। इसके साथ ही निहारिका बारीक, जो छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनियों की अध्यक्ष हैं, उन्हें अब प्रमुख सचिव गृह एवं जेल विभाग का प्रभार भी दिया गया है।

वहीं डॉ. रोहित यादव को सचिव वित्त और जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उन्हें पेंशन निराकरण समिति के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

रायपुर संभाग के नए कमिश्नर

इस बड़े प्रशासनिक बदलाव में श्याम धावड़े को रायपुर संभाग का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। यह पद राज्य प्रशासन में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

कई विभागों में व्यापक बदलाव

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, केवल कुछ प्रमुख पद ही नहीं बल्कि अधिकांश विभागों में प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। इस व्यापक फेरबदल को प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से किया गया है।

देखिए आदेश की कापी-

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular