Sunday, April 20, 2025
37.3 C
Delhi
Sunday, April 20, 2025
spot_img
Homeप्रदेशभारतीय मजदूर खदान संघ (बीएमएस) द्वारा आयोजित केंद्रीय कार्य समिति की बैठक...

भारतीय मजदूर खदान संघ (बीएमएस) द्वारा आयोजित केंद्रीय कार्य समिति की बैठक का आयोजन……….. ..बैठक विधायक अहिवारा राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के मुख्य आतिथ्य में हुआ सम्पन्न ।

अहिवारा : रविवार 14 जुलाई को नंदिनी नगर टाउनशिप के भिलाई इस्पात संयंत्र विश्राम गृह में भारतीय मजदूर खदान संघ (बीएमएस) द्वारा आयोजित केंद्रीय कार्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक विधायक अहिवारा राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

बैठक में मजदूर खदान संघ के पदाधिकारी द्वारा पिछले 19 माह के बकाया एरियर की राशि एवं मजदूर हितों पर विस्तार से चर्चा की गई, साथ ही किरंदुल एवं बचेली खदान मे मजदूर संघ का गठन कर पदाधिकारीयों की नियुक्ति की गई।

बैठक में मुख्य रूप से खदान मजदूर संघ भिलाई के दिनेश पांडे, केंद्रीय महामंत्री एमपी सिंह, खदान मजदूर संघ अहिवारा अध्यक्ष उमेश मिश्रा, उप महासचिव प्रदेश पर्यावरण संयोजक लखन लाल चौधरी, दुर्ग जिला मंत्री हरिशंकर चतुर्वेदी, सहित दल्ली राजहरा, किरंदुल, बैलाडीला, बचेली खदान मजदूर संघ के सदस्य गण उपस्थित रहे।

भारतीय मजदूर खदान संघ द्वारा आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा एवं खदान मजदूर संघ के सदस्य व पदाधिकारीयों के अलावा भाजपा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अहिवारा नटवर ताम्रकार, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, अहिवारा भाजपा मंडल अध्यक्ष लीमन साहू, विधानसभा संयोजक रविशंकर सिंह, नगर पालिका परिषद सभापति अनुज साहू, नगर पालिका परिषद पूर्व उपाध्यक्ष अहिवारा विद्यानंद कुशवाहा, एवं वकील तांडी आदि सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular