Sunday, April 20, 2025
37.3 C
Delhi
Sunday, April 20, 2025
spot_img
Homeक्राइमछत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में जमीन विवाद के चलते सगे भाइयों के...

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में जमीन विवाद के चलते सगे भाइयों के बीच खूनी झड़प हो गया। इस झड़प में दो भाइयों की मौत हो गई। वहीं डंडे से पीटने पर दो और भाई हुए घायल ।

-मुंगेली 27 अगस्त /  छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में जमीन विवाद के चलते सगे भाइयों के बीच खूनी झड़प हो गया। इस झड़प में दो भाइयों की मौत हो गई। वहीं डंडे से पीटने पर दो और भाई घायल हो गए। इस वारदात से गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया है। वहीं गांव की घेराबंदी करके 5 लोगों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद से 4 आरोपी फरार हैं।  

दरअसल, यह पूरी घटना फास्टरपुर थाना क्षेत्र के बुधवारा गांव की है। जमीनी विवाद के चलते शुरू हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गया। 7 सगे भाइयों में विवाद इतना बढ़ा कि, दो भाइयों की मौत हो गई। इनमें कुछ ने दो भाइयों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया और दो अन्य भाइयों को लाठ-डंडे से पीट-पीट कर घायल कर दिया। घटना में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

 

 9 के खिलाफ FIR दर्ज

इस खूनी वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गांव में घेराबंदी कर दी। पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया है। वहीं इस पूरे मामले के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने गांव की घेराबंदी करके 5 आरोपी को गिरफ्तार किया है वहीं 4 लोग फरार हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular