जामुल:- भारत सरकार द्वारा 02 अक्टूबर को आयोजित स्वच्छ भारत दिवस कार्यक्रम का आयोजन विज्ञान भवन नई दिल्ली में किया गया है। जिसमें भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संबोधित करेंगे।
जिसमें देश के चूनिंदा नगर पालिका अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है। जिसमें नगर पालिका जामुल अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर को सम्मेलन में भाग लेने आमंत्रित किया गया है।
मंगलवार 01 अक्टूबर को नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर दिल्ली के लिये रवाना होंगे जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग एवं जल शक्ति मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में व्याख्याान होंगे।
जिसमें जामुल के प्रतिनिधि के रूप में नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर को आमंत्रित किया गया है। जो नगर पालिका जामुल के लिए गौरव एवं सम्मान का विषय है।

