Saturday, April 19, 2025
37 C
Delhi
Saturday, April 19, 2025
spot_img
Homeक्राइमबलौदाबाजार हिंसा केस में जेल में बंद भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक...

बलौदाबाजार हिंसा केस में जेल में बंद भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के खिलाफ चालान किया गया पेश।

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा केस में जेल में बंद भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के खिलाफ चालान पेश कर दिया गया है। पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में 550 पेज की चार्जशीट बनाकर पेश किया है। चार्जशीट में डेढ़ दर्जन गंभीर धाराओं के अंतर्गत देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया है। वे 17 अगस्त से जेल में बंद हैं। आपको बता दें कि, बलौदाबाजार हिंसा मामले में 13 FIR दर्ज है और उसमे से अब तक विधायक देवेंद्र यादव समेत 185 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

4 दिन पहले बढ़ाई गई थी रिमांड

उल्लेखनीय है कि, 4 दिन पहले विधायक देवेंद्र यादव की रिमांड एक बार फिर दो दिन आगे बढ़ा दी गई थी। गुरुवार को सुनवाई के दौरान पुलिस ने चालान पेश नहीं किया और अभियोग पत्र पेश करने के लिए समय मांगा है। जिस पर कोर्ट ने देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड 5 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी थी। चालान पेश करने में हो रही देरी पर देवेन्द्र यादव ने फिर आरोप लगाया है कि, जानबूझकर चालान पेश करने में देर की जा रही है। जिससे उनके खिलाफ आरोप गढ़े जा सके।

5 अक्टूबर को पूरे हो गये है 90 दिन

5 अक्टूबर को 90 दिन भी पूरे हो गये हैं। ऐसे में पुलिस को जल्द ही चालान पेश करना होगा।
देवेंद्र के वकील ने सोमवार को हाईकोर्ट में भी उनके जमानत को लेकर याचिका लगाई है। इससे पहले 10 सितंबर और 17 सितंबर को कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका ख़ारिज की थी। देवेंद्र यादव की 17 अगस्त को भिलाई से गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद से लगातार न्यायिक रिमांड बढ़ रही है। वे रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं। पुलिस का तर्क है कि, विधायक का मोबाइल जमा नहीं होने के चलते केस के प्रोग्रेस में देरी हो रही है। जिस पर देवेंद्र के वकील ने कहा कि, मोबाइल जमा कर दिया गया था। डीवीआर कॉपी करने के बाद पुलिस ने वापस लौटाया।

देवेंद्र पर भीड़ को उकसाने का आरोप

विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी बलौदाबाजार हिंसा मामले में हुई है। उन पर हिंसा भड़काने का आरोप है। इस मामले में बलौदाबाजार पुलिस ने 4 बार नोटिस जारी किया, लेकिन विधायक ने बयान देने जाने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा था कि पुलिस को बयान लेना है, तो उनके पास और लेकर जाए। हालांकि पूछताछ के लिए तीसरा नोटिस मिलने पर देवेंद्र यादव ने बलौदाबाजार जाकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात भी की थी।

पुलिस के पास हैं पर्याप्त सबूत और गवाह

वहीं, बलौदाबाजार पुलिस के एक उच्चाधिकारी की माने तो पुलिस के पास विधायक देवेंद्र यादव के खिलाफ गवाह हैं और कुछ लोगों के बयान हैं। इसके अलावा पुलिस के पास कुछ वीडियो भी हैं। जिसको आधार बनाकर उन पर कार्रवाई की जा रही है।

3 मामलों की एक साथ चल रही है जांच

देवेंद्र यादव के खिलाफ बलौदाबाजार हिंसा का पहला मामला जांच में नहीं है, उनके खिलाफ कोयला घोटाला और कथित MMS मामले की भी जांच चल रही है। कुछ दिन पहले भिलाई नगर पुलिस ने भी उन्हें नोटिस जारी कर फोटो वीडियो के लिए थाने बुलाया था। देवेंद्र वहां भी दोबारा बयान दर्ज कराने नहीं गए। उन्होंने कहा कि, वह थाने जाकर अपना बयान एक बार दे दिए हैं। लिखित में भी दिया है कि, जांच में जो भी आगे पूछताछ या जानकारी चाहिए, उनके कार्यालय में आकर ले लें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular