Sunday, April 20, 2025
31.7 C
Delhi
Sunday, April 20, 2025
spot_img
Homeक्राइमसाइबर क्राइम से बचाव और रोकथाम के लिए ‘साइबर प्रहरी’ पर भिलाई...

साइबर क्राइम से बचाव और रोकथाम के लिए ‘साइबर प्रहरी’ पर भिलाई के सेक्टर-7 स्थित कल्याण कॉलेज में कार्यशाला का आयोजन , इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और दुर्ग के आईजी आईपीएस राम गोपाल गर्ग रहे मौजूद ।

भिलाई। साइबर क्राइम से बचाव और रोकथाम के लिए ‘साइबर प्रहरी’ पर भिलाई के सेक्टर-7 स्थित कल्याण कॉलेज में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बतौर एक्सपर्ट दुर्ग पुलिस के अफ़सर और साइबर सिक्योरिटी से जुड़े हुए विशेषज्ञों ने भाग लिया।

प्राध्यापकों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों और कॉलेज से जुड़े हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को साइबर अपराध के बारे में बताया गया। साइबर सिक्योरिटी के रोकधाम और बचाव के बारे में आसानी से और एकदम सरलता से समझाया गया। लोग इसके लालच में न आए और ठगों के बहकावे से बचने के लिए ऐसे कई उपायों के बारे में बारीकी से जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और दुर्ग के आईजी आईपीएस राम गोपाल गर्ग मौजूद रहे। साइबर सिक्योरिटी के लिए दुर्ग पुलिस द्वारा चलाई जा रही ‘साइबर प्रहरी’ के प्रभारी और उप निरीक्षक डॉ.संकल्प राय ने विद्यार्थियों और प्राध्यापकों को साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक किया। 

इस दौरान दुर्ग के आईजी आईपीएस राम गोपाल गर्ग ने विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड से बचाव के बारे में कई तरीके बताए। सोशल मीडिया साइट का इस्तेमाल करने वाले विद्यार्थियों को डबल ऑथेंटिकेशन और मल्टी ऑथेंटिकेशन की महत्ता पर उन्होंने प्रकाश डाला। उन्होंने इसके अलावा सोशल मीडिया चलाने वाली छात्राओं को विशेष तौर पर सजग रहने के लिए कहा। साथ ही अपनी हॉबी को मन लगाकर करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि आप ही देश के भविष्य हो। उन्होंने कहा कि मुझे कॉलेज स्टूडेंट्स से संवाद करना बहुत पसंद है। उन्होंने कहा कि कल्याण कॉलेज आ कर अपने छात्र जीवन की यादें ताजा हो गई। साइबर एक्सपर्ट उप निरीक्षक डॉ.संकल्प राय ने छोटे-छोटे उदाहरणों से कई बड़ी जानकारियां दी। उन्होंने सबसे पहले तीन शॉर्ट फिल्म दिखाई, जिसमें साइबर ठगी और सजगता का संदेश छिपा हुआ था। कल्याण कॉलेज के प्राचार्य डॉ.विनय शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने दुर्ग पुलिस के कामकाम की प्रशंसा भी की। साथ ही अनुभवों और अनुभवी लोगों से कैसे बहुत कुछ सिखा जा सकता है, इसके बारे में विस्तार से समझाया। साथ ही प्राचार्य डॉ.विनय शर्मा ने दुर्ग आईजी आईपीएस राम गोपाल गर्ग के छात्र जीवन से लेकर प्रशासनिक सेवा की तैयारी, पुलिस सेवा में चयन, उपलब्धियां और कई पहलुओं पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ.विनय शर्मा ने भिलाई में कल्याण कॉलेज की स्थापना पर प्रकाश डाला।  


कार्यक्रम का संचालन कल्याण कॉलेज में अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष डॉ.अनुराग पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ.अनुराग पाण्डेय विद्यार्थियों, शोधार्थियों, प्राध्यापकों और अतिथियों को बांधे रखा। महाविद्यालय में कला संकाय के प्रभारी डॉ.लखन चौधरी ने आभार व्यक्त किया। आभार व्यक्त करते हुए डॉ.लखन चौधरी ने सारगर्भित ढंग से कार्यक्रम, आए हुए एक्सपर्ट्स और भावी सकारात्मक परिणामों पर प्रकाश डालते हुए हर्ष व्यक्त किया।  इस दौरान भिलाई नवभारत के ब्यूरो चीफ राजेंद्र सोनबोईर और भिलाई नगर थाने के निरीक्षक राजेश मिश्रा विशेष रूप से मौजूद रहे। 
साथ ही कल्याण कॉलेज में साइंस डिपार्टमेंट के प्रमुख गुणवंत चंद्रौल, शिक्षा संकाय की प्रमुख डा.बनीता सिन्हा, कॉमर्स विभाग के अध्यक्ष डॉ.सलीम अकील, डॉ.कविता वर्मा, डॉ.के.नागमणि, डॉ.शबाना, डॉ.हरिश कश्यप, डॉ.अनिर्बन चौधरी, डॉ.के.एन.दिनेश तथा विभिन्न विभाग के प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, विद्यार्थी, शोधार्थी, एन.एस.एस और एन.सी.सी के कैडेट, महाविद्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular