Sunday, April 20, 2025
29.8 C
Delhi
Sunday, April 20, 2025
spot_img
Homeप्रदेशजय प्रकाश यादव ने गौ हित में निर्णय लेने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव...

जय प्रकाश यादव ने गौ हित में निर्णय लेने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का माना आभार ।

सी०जी०प्रतिमान न्यूज :

रायपुर 2 दिसम्बर / अखिल भारतीय यदुवंशम महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गौशालाओं को प्रति मवेशी दी जाने वाली अनुदान की राशि 25 रुपए से बढ़ा कर 35 रुपए करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गौ माता के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए छत्तीसगढ़ में जनजागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री साय आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल के पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

जय प्रकाश यादव ने नई जिम्मेदारी मिलने पर छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष विशेषर पटेल को बधाई और शुभकामनाएं दीं और उनका अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लगाए गए गौ-उत्पादों के स्टालों का अवलोकन भी किया।समारोह में उपमुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular