Saturday, April 19, 2025
41.4 C
Delhi
Saturday, April 19, 2025
spot_img
Homeक्राइममहिला संबंधी अपराध में फसाने का भय दिखाकर ब्लैकमेलिंग और लूटपाट करने...

महिला संबंधी अपराध में फसाने का भय दिखाकर ब्लैकमेलिंग और लूटपाट करने वाले गिरोह के पांच सदस्य को किये गिरफ्तार ।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महिला संबंधी अपराध में फसाने का भय दिखाकर ब्लैकमेलिंग और लूटपाट करने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार किये गए हैं। आरोपियों में से एक ने खुद को पुलिस कर्मी बताया था भयादोहन किया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने पीड़ित से फोन पे के माध्यम से वसूले थे 8000 हजार रुपये। मामले में तीन युवकों और दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
रायपुर एसपी डॉ. संतोष सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि, दो आरोपी महिलाओं के द्वारा लोगों को अपने झांसे मे लेकर सुनसान इलाके में लेकर जाया करते थे। महिलाओ द्वारा ले जाने वाले स्थान पर उनके साथी पहुंच कर अपने आप को पुलिस वाल होना बताकर एवं थाने ले जाने की धमकी देकर लूट करते थे।

अपने परिचित को ही फंसाया

एसपी ने बताया कि, आरोपियों में से एक प्रदीप सिंह बोपाराय के विरूद्ध पहले भी थाने में प्रकरण दर्ज है। उक्त सभी आरोपीगणों ने आवेदक के पास नगदी पैसा नहीं होने पर फोन पे के माध्यम से 8 हजार रुपये लिया है। आरोपी यश प्रजापति ने प्लान कर अपने परिचित प्रार्थी राघव मिश्रा का मोबाईल नबंर देकर लूट की घटना को अंजाम दिया है।

वायफाय लगवाने के बहाने शुरू की बात

मिली जानकारी के मुताबिक, लूट का शिकार हुआ प्रार्थी राघव मिश्रा डीडी नगर रायपुर का रहने वाला है। वह एयरटेल कपंनी मे वायफाय लगाने का काम करता है।
एसएसपी संतोष सिंह ने बताया कि, महिला अन्नू अग्रवाल को यश प्रजापति ने अपने परिचित राघव मिश्रा का मोबाईल नबंर दिया था। अन्नू अग्रवाल ने राघव के मोबाईल नबंर पर कॉल कर एयरटेल का वायफाय लगवाना है कहकर बातचीत की। इस दौरान उसने अपना बनावटी नाम पायल साहू बताया। उस समय प्रार्थी बाहर था। जब वापस आया तो अपने मोबाईल नबंर से महिला के मोबाईल पर वायफाय लगवाने के लिये काल किया। वह बोली कि, मेरी दोस्त खुशबू तिवारी के पति काका ढाबा के पास स्थित फैक्टरी में गार्ड का काम करते हैं। अभी मेरे दोस्त का डायवोर्स अपने पति के साथ हो गया है वह उनके साथ नहीं रहती है। अब उनके जगह पर मेरी दोस्त गार्ड का काम करती है। उसी जगह पर वायफाय लगाना है। वह प्रार्थी को मरकटटी तालाब के सामने ब्लू कलर का बडा से गेट दिखेगा वहां पर पहुंचने बोली।

महिला ने बाकायदा लोकेशन भेजकर बुलाया

महिला ने प्रार्थी को अपने जाल में फंसाने के लिये घटनास्थल पहुंचकर वाटसएप के माध्यम से लोकेशन शेयर कर दी। उसी लोकेशन पर प्रार्थी पहुंचा और उसे कॉल किया तो खन्डहर जैसे कमरे से महिला बाहर निकली। उसी स्थान पर एक अन्य महिला खुशबू तिवारी भी उपस्थित थी। जब प्रार्थी खन्डहर जैसे घर में प्रवेश करता है तो उसे शंका होती है कि, कुछ गड़बड़ है। इसी दौरान महिला वाशरूम जाने के बहाने से बाहर निकली और अपने पुरूष साथियों को कॉल कर बुलाई। प्रार्थी हड़बडी में घबराकर बाहर निकलता है तो उसी समय दो लोग प्रदीप सिंह बोपाराय व मदन सोना मौके पर पहुंचकर प्रार्थी के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद लूट को अंजाम दिया गया।

नाम आरोपीगण :-

प्रदीप सिंह बोपाराय पिता जोगेन्दर सिंग उम्र 32 साल निवासी मकान नबंर 06 गुरूद्वारा के पास साकरे मर्गी फार्म टाटीबंध थाना आमानाका रायपुर।

यश प्रजापति पिता अनिल प्रजापति उम्र 23 साल निवासी सोनडोंगरी मिडीया कालोनी थाना कबीर नगर रायपुर।

मदन सोना पिता चिंता सोना उम्र 38 साल निवासी ज्योति नगर कोटा थाना सरस्वतीनगर रायपुर।

खुशबू तिवारी पति विनीत तिवारी उम्र 33 साल साकिन हीरापुर एलआई जी 386 दुर्गा गार्डन के पास थाना कबीर नगर रायपुर।

अन्नू अग्रवाल पति गजेन्द्र अग्रवाल उम्र 35 साल निवासी डुमर तालाब सरकारी स्कूल के पास थाना आमानाका रायपुर।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular