Sunday, May 18, 2025
35.9 C
Delhi
Sunday, May 18, 2025
spot_img
HomeBlogकांग्रेसी पार्षदों एवं अंतराष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन व क्षेत्र के नागरिकों...

कांग्रेसी पार्षदों एवं अंतराष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन व क्षेत्र के नागरिकों ने नगर पालिका परिषद जामुल का किया घेराव -प्रदर्शन, जिला कलेक्टर के नाम सौंपा 12 सूत्रीय मांग पत्र, 15 दिनों के अंदर विधिवत मांग पूर्ण नहीं होने की स्थिति में उग्र कदम उठाने की चेतावनी…..

14 जून शुक्रवार को नगर पालिका परिषद जामुल अध्यक्ष और मुख्य नगर पालिका अधिकारी के मनमानी के खिलाफ कांग्रेसी पार्षदों और नगरवासियों के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व घेराव कर जामुल थाना नगर निरीक्षक की उपस्थिति में तहसीलदार को जिला कलेक्टर दुर्ग के नाम सौपा मांग पत्र

नगर पालिका परिषद जामुल में नपाप अध्यक्ष और नपाप जामुल मुख्य नगर पालिका अधिकारी के मनमानी के खिलाफ आक्रोषित जनता ने उनके ऑडियल रवैया और मनमानी के खिलाफ व नपाप जामुल में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेसी पार्षदो के द्वारा और जामुल के नगर वाशियों ने 12 सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन सौपा साथ ही साथ मांग पूरा न होने पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष और नगर पालिका अधिकारी जामुल को हटाये जाने की मांग किया गया है ।
तथा उक्त मागो को 15 दिन के अंदर पूरा नही किये जाने पर इसे भी बड़ा जनादोलन किया जायेगा जिसके जिम्मेदार पालिका प्रशासन जिला प्रशासन होगा ।

आंदोलन के प्रमुख मांगे

1. पेय जल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, सफाई व्यवस्था को सुधारा जाय
2. अवैध प्लाटिंग अवैध भवन निर्माण पर तत्काल रोक लगाने कार्यवाही हो
3. वार्ड 3 में सौन्दर्य करण के नाम 17. 50 लाख रूपये की लूट के खिलाफ जांच कर ठेकेदार सबंधित लोगो के ऊपर कार्यवाही हो
4. वार्ड 7 में सार्वजनिक शौचालय में हो रहे भ्रस्टचार के लिए ठेकेदार और संबंधित लोगो के ऊपर कार्यवाही हो
5. प्रधानमंत्री अवास के सभी जमा आवेदन की पास होने की सूची सुचना पटल पर चस्पा हो साथ सबंधित पार्षद की सूची प्रदान करें
6. वार्ड 8 भगवती चौक में रुके चेकर टाइल्स के कार्यो को तत्काल पूरा करें
7. निकाय के सभी तालाबों का सफाई और जल भराव का व्यवस्था किया जाये
8. निकाय के सभी सार्वजनिक शौचालय की सफाई और मुलभुत व्यवस्था बनाया जाये
9. मुख्य मार्ग नंदनी रोड से संतोषी चौक होते हुए रावण भाठा यादव लकड़ी टाल लेवर केम्प तक रोड नव निर्माण किया जाये

10. बढ़ती दुर्घटना को देखते हुए शिवपुरी मुख्य मार्ग में सुरड़ूंग तक स्पीड ब्रेकर का निर्माण किया जाये

11. समस्त 20 वार्डो में जीन घरो को पट्टा नही मिला है उन मकानों का सर्वे करा कर पट्टा प्रदान किया जाये
12 वार्ड 10 में 11लाख एवं 8लाख रूपये के रुके हुवे आरसीसी रोड के कार्य को तत्काल पूरा करें।

उक्त मंगो को तत्काल 15 दिन के अंदर पूरा नही किया गया तो इसे भी बड़ा जनादोलन किया जायेगा जिसके जिम्मेदारी नपपा प्रशासन और जिला प्रशासन का होगा।

14 जून शुक्रवार धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से नगर पालिका परिषद जामुल उपाध्यक्ष सुनीता चन्नेवार, पूर्व नपा अध्यक्ष एवं वार्ड 4 पार्षद सरोजनी चंद्राकर पूर्व उपाध्यक्ष एवं वार्ड 10 पार्षद रामप्यारी वर्मा वार्ड 6 पार्षद संजय देशलहरे वार्ड 7 पार्षद अश्वनी साहू वार्ड 17 पार्षद दुर्गा वैष्णव , पूर्व सभापति युवराज वैष्णव , लेखराम साहू भगत सिंग , मीनू ताम्रकार, द्रोपती साहू छाया पार्षद सुमन वर्मा प्रमिला साहू विनय साहू ललिता पटेल अभिषेक शर्मा , जनक साहू ,गोपी वर्मा ,चंद्रशेखर शर्मा , राहुल पाल शर्मा लक्की बंछोर ,दुष्यंत ठाकुर ,भूपेंद्र ,कुलेश्वर साहू ,आनंद भंडारकर ,एवं अंतराष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन से संतोष दास, सरस बर्मन ,दीपक मण्डावी ,टी के साहू ,संजय साहू ,ओमप्रकाश साहू , के अलावा जामुल ब्लाक काँग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता के साथ साथ नगर वाशी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular