Saturday, April 26, 2025
41.1 C
Delhi
Saturday, April 26, 2025
spot_img
HomeBlogधर्मनगरी डोंगरगढ़ में रोपवे टूटने से भाजपा नेता और पूर्व गृहमंत्री रामसेवक...

धर्मनगरी डोंगरगढ़ में रोपवे टूटने से भाजपा नेता और पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा शुक्रवार को बाल-बाल बचे

डोंगरगढ़ 25अप्रैल / छत्तीसगढ़ की धर्मनगरी डोंगरगढ़ में रोपवे टूटने से भाजपा नेता और पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा शुक्रवार को बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि, जब वे सवार होकर मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे थे तभी रोपवे का एक हिस्सा टूटकर गिर गया।

बताया जा रहा है कि, इस हादसे में भाजपा नेता भरत वर्मा को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें राजनांदगांव मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि, एक ट्राली में 6 लोग सवार थे। सवारों में राम सेवक पैकरा, भरत वर्मा, भिलाई नगर निगम प्रतिपक्ष नेता दया सिंह, मनोज अग्रवाल के नाम बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि, भरत वर्मा के हाथ में चोट आई है। रामसेवक पैकरा को कंधे,पीठ में चोट आई है। हादसे की वजह मेंटेनेंस में लापरवाही को माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular