Sunday, May 18, 2025
39.8 C
Delhi
Sunday, May 18, 2025
spot_img
HomeBlogजिला पंचायत में कार्यरत कर्मचारी मदन संगीत सहायक ग्रेड 03 एवं दीपक...

जिला पंचायत में कार्यरत कर्मचारी मदन संगीत सहायक ग्रेड 03 एवं दीपक सिंह राजपूत मुख्य लिपिक सह लेखापाल के सेवानिवृत्त होने पर जिला पंचायत कार्यालय की ओर से दिये विदाई ।

दुर्ग   जिला पंचायत में कार्यरत कर्मचारी मदन संगीत सहायक ग्रेड 03 एवं दीपक सिंह राजपूत मुख्य लिपिक सह लेखापाल के सेवानिवृत्त होने पर जिला पंचायत कार्यालय की ओर से विदाई दिया गया। मदन संगीत सहायक ग्रेड 03 विगत 30 वर्षाे से एवं दीपक सिंह राजपूत मुख्य लिपिक सह लेखापाल 25 वर्ष तक कार्य का निर्वहन कर रहे थे। इस मौके पर विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा उनके उल्लेखनीय कार्य की सराहना कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

इस अवसर पर जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्वनी देवांगन ने कहा कि सेवानिवृत्ति को जीवन का एक नया पड़ाव माना जाता है। सेवानिवृत्ति कई लोगों के लिए एक सुखद राहत है, जो कामकाजी जीवन के तनाव से खुद को मुक्त रखे हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उपदान, अवकाश नगदीकरण राशि सीपीएफ जमा राशि का भुगतान किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा भुनेश्वर यादव, लेखा अधिकारी कुलदीप देवांगन, उपसंचालक कव्या जैन, सहायक परियोजना अधिकारी संध्या कुर्रे धु्रव, सहायक परियोजना अधिकारी योगेश्वरी बर्मन एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Previous article
Next article
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular